1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर 2 की सफलता के बाद 7वें आसमान पर रणवीर का स्टारडम, दीपिका संग निकले बाहर, 1 झलक को बेकाबू हुए फैन

धुरंधर 2 की सफलता के बाद 7वें आसमान पर रणवीर का स्टारडम, दीपिका संग निकले बाहर, 1 झलक को बेकाबू हुए फैन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 22, 2026 11:10 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 11:10 pm IST

'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद रणवीर सिंह के सितारे सातवें आसमान पर हैं। एक्टर जहां भी जाते हैं, फैंस से घिर जाते हैं। धुरंधर 2 की सफलता के बीच हाल ही में रणवीर को दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया, जहां फैंस रणवीर को देखते ही दीवाने हो गए।

ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण। Image Source : INSTAGRAM/@MAASLLI

रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। 2025 में धुरंधर और अब धुरंधरः द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। एक्टर इन दिनों'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर ने अपने अभिनय से हर किसी को हैरान कर दिया और अब तारीफों पर तारीफें बटोर रहे हैं। रणवीर पिछले कुछ महीनों से लगातार लो-प्रोफाइल चल रहे थे, लेकिन अब दूसरे भाग की रिलीज और शानदार सफलता के बीच, रणवीर और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए। रणवीर-दीपिका हाल ही में एक लंच डेट पर निकले, लेकिन ये सिंपल आउटिंग एक जश्न में बदल गई। जैसे ही रणवीर के फैंस ने उन्हें देखा उनका नाम लेते हुए जोर-जोर से चीखने लगे और 'बब्बर शेर' कहते हुए नारे लगाने लगे।

दीपिका संग लंच डेट पर निकले रणवीर

सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मुंबई के एक मशहूर सीफूड रेस्टोरेंट से लंच के बाद बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। जैसे ही रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तब तक रेस्टोरेंट के बाहर रणवीर के फैंस की भीड़ जमा हो चुकी थी, जो उनकी एक झलक का इंतजार कर रही थी। रणवीर सिंह जैसे ही बाहर निकले "बब्बर शेर" के नारे गूंजने लगे। फैंस उन्हें आदित्य धर की 'धुरंधर 2' का असली हीरो बता रहे थे। वहीं पति की इस लोकप्रियता को देखकर दीपिका पादुकोण भी मुस्कुरा रही थीं।

रणवीर ने फैंस का किया अभिवादन

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकले, बाहर खड़े अपने फैंस का विनम्रतापूर्वक अभिवादन किया और फिर जल्दी से कार में बैठ गए। इस बीच अभिनेता के बाउंसर उनके इर्द-गिर्द दिखाई दिए, जिन्होंने बेकाबू होती भीड़ को रोका और एक्टर के लिए कार तक जाने का रास्ता बनाया। हालांकि, भारी भीड़ के बाद भी रणवीर ने हमेशा की तरह अपने जाने-पहचाने अंदाज में गर्मजोशी से दर्शकों का अभिवादन किया। 

धुरंधर 2 के बारे में

धुरंधर 2 की बात करें तो 19 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म में हमजा अली मजारी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो नए शेर-ए-बलूच के रूप में ल्यारी की कमान संभालता है। इसी के साथ फिल्म में बताया गया है कैसे पंजाब का जसकिरत सिंह रंगी, हमजा अली मजारी बन गया। फिल्म में रणवीर सिंह जहां अपना हमजा का किरदार दोहराते दिखे तो वहीं आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में नजर आए। संजय दत्त एसपी असलम चौधरी के रूप में, सारा अर्जुन येलीना जमाली के रूप में, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और राकेश बेदी जमील जमाली के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आए।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं मधुरजीत सरघी? धुरंधर 2 में बनीं रणवीर सिंह की मां, दीपिका-प्रियंका संग भी किया काम, अब मिला स्टारडम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन