1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने 'Baby' दीपिका पादुकोण को दिया सरप्राइज, इस वजह से वायरल हो गई फोटो

रणवीर सिंह ने 'Baby' दीपिका पादुकोण को दिया सरप्राइज, इस वजह से वायरल हो गई फोटो

 Published : Jan 08, 2024 09:02 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 09:02 am IST

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जन्मदिन केक की एक झलक शेयर की जो अब फैंस के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। रणवीर सिंह के सरप्राइज ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है।

Ranveer Singh Surprises His Baby Deepika Padukone- India TV Hindi
रणवीर सिंह ने 'Baby' दीपिका पादुकोण को दिया सरप्राइज Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 5 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री को उनके स्पेशल दिन पर उनके प्रियजनों और फैंस ने उन्होंने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कुछ दिनों से बी टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण अपनी बेबी प्लानिंग को लेकर छाए हुए हैं। 'फाइटर' एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की एक खास फोटो शेयर की है, जिसे देख लोग कंफ्यूज हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर अपने पार्टनर रणवीर सिंह के साथ सेलिब्रेट किया। रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को बहुत ही प्यारा सरप्राइज दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को दिया सरप्राइज

दीपिका पादुकोण ने जन्मदिन केक की एक झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन पर आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद!' बर्थडे के दो दिन बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है। इस फोटो को देख कयास लगाए जा रहे हैं कि ये केक उनके पति रणवीर सिंह की तरफ से दीपिका पादुकोण के लिए सरप्राइज था।

यहां देखें सरप्राइज-

दीपिका पादुकोण की फोटो इस वजह से वायरल हुई

अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे केक की फोटो शेयर की है। फोटो में देख सकते हैं चॉकलेट केक पर लिखा हुआ है 'हैप्पी बर्थडे बेबी।' हालांकि, इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने किसी को टैग नहीं किया है। दीपिका ने शुक्रवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। फैंस उनके सेलिब्रेशन की एक झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। देर रात इंटरनेट पर दीपिका और रणवीर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें इस कपल को मुंबई के एक स्टार होटल से बाहर निकलते देखा गया।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में नजर आएगी। दीपिका पादुकोण पहली बार किसी फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करते नजर आएगी। ये फिल्म 25 जनवरी, 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' और नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:

केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने शेयर की रोमांटिक वेकेशन की इनसाइड तस्वीरें, केप टाउन में एंजॉय करते आए नजर

सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ दिए किलर पोज, तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान

सुपरस्टार यश के इस टैलेंट से अनजान हैं फैंस, जानें केजीएफ के रॉकी भाई की जिंदगी की खास बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन