1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने शेयर की रोमांटिक वेकेशन की इनसाइड तस्वीरें, केप टाउन में एंजॉय करते आए नजर

केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने शेयर की रोमांटिक वेकेशन की इनसाइड तस्वीरें, केप टाउन में एंजॉय करते आए नजर

 Published : Jan 08, 2024 07:45 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 07:45 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों अपने पति क्रिकेटर केएल राहुल के साथ केप टाउन में रोमांटिक वेकेशन पर गई हैं। सोशल मीडिया पर केएल राहुल-अथिया शेट्टी अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस साउथ अफ्रीका ट्रिप की एक्ट्रेस ने कुछ झलक दिखाई है।

kl rahul, athiya shetty, cape town, south africa- India TV Hindi
केएल राहुल-अथिया शेट्टी की रोमांटिक वेकेशन Image Source : INSTAGRAM

सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लोगों के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अथिया शेट्टी आए दिन अपने किसी न किसी पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी ही रहती हैं। वहीं इन दिनों केएल राहुल-अथिया शेट्टी केप टाउन में अपनी रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने अपनी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों के बताए गए खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिलेगी।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी का केप टाउन वेकेशन

केएल राहुल-अथिया शेट्टी इन दिनों साउथ अफ्रीका में अपना क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहा है। दरअसल, साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज थी। इस दौरान अथिया भी राहुल के साथ वहां मौजूद रहीं। इस बीच भी दोनों ने एक-दूसरे को खूब समय दिया। कपल की ये खूबसूरत फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

यहां देखें केएल-अथिया की फोटो-

केएल राहुल-अथिया शेट्टी की रोमांटिक फोटो

अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर केप टाउन डायरी से कुछ फनी, कुछ रोमांटिक और कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके साथ एक्ट्रेस के पति केएल राहुल भी नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में अथिया-केएल राहुल संग केप टाउन में घूमती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'केप टाउन में जिंदगी।' क्रिकेटर ने भी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

अथिया-राहुल के बारे में

बता दें कि अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को केएल राहुल संग शादी की। सुनील शेट्टी की बेटी की शादी उनके खंडाला वाले बंगले से हुई थी। अथिया शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर वह 2017 में फिल्म 'मुबारकां' में नजर आईं। अथिया को आखिरी बार 2019 में 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। वहीं, अथिया पिछले चार साल से फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

ये भी पढ़ें:

सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ दिए किलर पोज, तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम हर्षद चोपड़ा की चमकी किस्मत! नए प्रोजेक्ट का दिया हिंट

KGF स्टार यश के पिता आज भी हैं बस ड्राइवर, साउथ के 'रॉकिंग स्टार' ने ऐसे शुरु किया था करियर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन