1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हुआ निधन, दिल संबंधित बीमारियों से थे पीड़ित

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हुआ निधन, दिल संबंधित बीमारियों से थे पीड़ित

 Published : Nov 01, 2024 09:46 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 12:08 am IST

रोहित बल लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रही थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था। अब मशहूर फैशन डिजाइनर ने 1 नवंबर, 2024 को दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Rohit Bal Dies- India TV Hindi
रोहित बल का हुआ निधन Image Source : INSTAGRAM

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। रोहित लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें नवंबर 2023 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया जहां उन्हें हालत ज्यादा खराब होने के कारण आईसीयू में रखा गया था। 63 साल के डिजाइनर ने इस साल की शुरुआत में वापसी की और पिछले महीने दिल्ली में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में अपना अंतिम शो पेश किया था। वह जिंदगी की जंग में हार गए। रोहित बल की मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वालों से लेकर स्टार्स तक को जबरदस्त झटका लगा है।

फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन

डिजाइनर रोहित बल की हेल्थ को लेकर काफी समय से चिंतित कर देने वाली खबरें सामने आ रही थी। वहीं फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक संदेश पोस्ट किया है। FDCI ने फैशन आइकन की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम दिग्गज डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुखी मन से ये पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के संस्थापक सदस्य थे। पारंपरिक पैटर्न और आधुनिक संवेदनाओं के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को बहुत अच्छे से परिभाषित किया और नई पीढ़ियों को भी प्रेरित किया।'

इस वजह हुई रोहित बल की मौत

रोहित बल को पहले से ही दिल की बीमारी थी और 2010 में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी इमरजेंसी में एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके पहले भी खबर आई थी कि बल कई सालों से पेसमेकर के जरिए जिंदगी बीता रहे थे, जिससे पिछले साल समस्याएं शुरू हुईं और जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दिल की बीमारी के चलते रोहित बल का निधन हो गया। हालांकि, दिसंबर 2023 में, उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और उन्होंने दोस्तों और परिवार से मिले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया था। अपने शानदार डिज़ाइन और बॉलीवुड क्लाइंट के लिए मशहूर रोहित बल कश्मीर से थे और भारत के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक थे।

रोहित बल के बारे में

सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएट रोहित बल ने NIFT, दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग सीखी और पामेला एंडरसन, उमा थुरमन, सिंडी क्रॉफर्ड और नाओमी कैंपबेल जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहन रैंप किया। 8 मई 1961 को श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने लगभग तीन दशकों तक फैशन की दुनिया पर राज किया है। उन्होंने कई अवॉर्ड भी हासिल किए। उन्हें  2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड में, और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कारों में भी 'डिजाइनर ऑफ द ईयर' चुना गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन