1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जल्द होने वाली है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी! आंटी रीमा जैन ने किया खुलासा

जल्द होने वाली है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी! आंटी रीमा जैन ने किया खुलासा

 Published : Mar 28, 2022 06:13 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 06:13 pm IST

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं

 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - India TV Hindi
 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  Image Source : TWITTER

Highlights

  • रीमा जैन ने खबर का खंडन किया और इसे अफवाह करार दिया
  • हाल ही में डिजाइनर बीना कन्नन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी

बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार हर किसी को है। इन दिनों ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसके लिए दोनों परिवारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब इसपर रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन ने खुलासा किया है। रीमा जैन ने दोनों की शादी को लेकर बात की है। 

रीमा जैन ने खबर का खंडन किया और इसे अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि, "मुझे अभी तक कुछ भी पता नहीं है। वे शादी जरूर करेंगे लेकिन कब ये मुझे नहीं पता है। वे जब फैसला करेंगे तब आप सभी को पता चल जाएगा।"

उन्होंने कहा "हम लोग ने कुछ तैयार किया ही नहीं, तो शादी कैसे इतनी जल्दी होगी। अगर यह सच है, तो यह मेरे लिए भी चौंकाने वाला होगा। शादी जरूर होगी, लेकिन मुझे नहीं पता कि कब।"

हाल ही में डिजाइनर बीना कन्नन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रणबीर और आलिया दोनों को उनके साथ पोज देते देखा जा सकता है। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

बता दें साल 2020 में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं। एक्टर ने कहा था कि अगर ये महामारी नहीं आई होती तो हम दोनों अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन