1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धमकाते थे...कभी प्यार नहीं दिखाया', रणबीर के साथ ऋषि कपूर के रवैये पर नीतू का खुलासा

'धमकाते थे...कभी प्यार नहीं दिखाया', रणबीर के साथ ऋषि कपूर के रवैये पर नीतू का खुलासा

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jan 11, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 05:31 pm IST

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की मौते के तीन साल बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के परिवार के साथ खराब रवैये पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो रणबीर कपूर, रिद्धामा और उनके साथ बरताव करते थे।

Neetu Kapoor, Rishi Kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर। Image Source : X

'कॉफी विद करण' का हालिया एपिसोड खुलासों से भरा रहा है। नीतू कपूर और जीनत अमान की जोड़ी एक साथ काउच पर बैठी नजर आई। अपने फिल्मी दौर के अलावा इन दिग्गज हसीनाओं ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। इस बातचीत में कई बातें खुलकर सामने आईं। नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ बीते अच्छे और खराब पलों के बारे में भी बताया। इसके साथ ही नीतू कपूर ने कहा कि उनका और पति का रिलेशन काफी शुरुआती दिनों में काफी टॉक्सिक रहा, जो अंत के दिनों में सुधरा। इतना ही नहीं रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के साथ भी ऋषि कपूर गुस्से से पेश आते थे और उनका सख्त रवैया हमेशा ही देखने को मिलता था। 

कभी 'दोस्त' नहीं रहे ऋषि

एपिसोड के दौरान नीतू ने खुलासा किया कि उनके दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर, रणबीर और रिद्धिमा के कभी 'दोस्त' नहीं थे। नीतू कपूर ने अपने न्यूयॉर्क के दिनों को याद किया जब ऋषि कपूर का कैंसर का इलाज चल रहा था। उन्‍होंने खुलासा किया कि यह केवल वो समय था, जब वह अपने परिवार के प्रति खुल गए थे। उन्‍होंने कहा, 'करण मुझे उस दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं है। मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्से और न्यूयॉर्क में बिताए समय को याद करना पसंद है। न्यूयॉर्क वास्तव में दुखद था, लेकिन, हमारे लिए वह सबसे अच्छा वर्ष था।'

प्यार नहीं दिखाते थे ऋषि

उन्होंने आगे कहा, 'आप जानते हैं कि चिंटू जी (ऋषि कपूर) बहुत प्यारे इंसान थे। उनमें बहुत प्यार था। लेकिन कुछ ऐसा था जिसके प्रति उन्‍होंने कभी अपना प्यार नहीं दिखाया। वह हमेशा दूरी बनाए रखते थे और धमकाते थे। खासकर मेरे और मेरे बच्चों के लिए वह अपना प्यार नहीं दिखाते थे। उन्‍होंने अपने बच्चों के साथ बहुत कुछ खो दिया। वह कभी उनके मित्र नहीं रहे।'

यहां देखें वीडियो

शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग

13 अप्रैल, 1979 को सगाई करने से पहले नीतू कपूर ने कुछ समय तक ऋषि को डेट किया था। वे 22 जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी के बाद नीतू ने अभिनय छोड़ दिया। इस जोड़े ने दो बच्चों, बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर कपूर को बड़े प्यार से पाला। आगे चलकर बच्चे भी नीतू के अभिनय से दूरी की वजह बने।

इस बीमारी से गई थी ऋषि की जान

ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नामक बीमारी का पता चला और वह दो साल तक इससे जूझते रहे। वह न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे थे, जहां नीतू और रणबीर उनके साथ थे। आलिया भट्ट, जिनकी अब रणबीर से शादी हो चुकी है, वो भी अक्सर उनसे मिलने जाती थीं। तीनों 2019 में भारत लौट आए, लेकिन ऋषि को अप्रैल 2020 में मुंबई के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। शो में नीतू ने अपने अंतिम वर्षों के बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि वे उनके जीवन के सबसे यादगार वर्षों में से एक थे।

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की मौत के 3 साल बाद नीतू कपूर ने किया शॉकिंग खुलासा, बोलीं- वो हमेशा रोका-टोकी...

'पप्पू कांट डांस...' पर इमरान खान ने जमाया रंग, बहन आयरा की शादी में दिखा पुराना वाला अंदाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन