1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और एमएस धोनी ने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में जीता दिल, अंबानी परिवार के जश्न की देखें तस्वीरें

सलमान खान और एमएस धोनी ने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में जीता दिल, अंबानी परिवार के जश्न की देखें तस्वीरें

 Published : Jun 02, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 06:55 pm IST

अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी बॉलीवुड स्टार की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इस बीच अब अंबानी परिवार के जश्न से सलमान खान और एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Salman Khan and MS Dhoni won hearts at Anant Radhika s pre wedding- India TV Hindi
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में दिखे सलमान खान और एमएस धोनी Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें स्टार किड्स से लेकर बॉलीवुड स्टार तक का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बीच अंबानी परिवार के जश्न से सलमान खान और एमएस धोनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट रही है। इन तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्टर सलमान खान और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आलीशान क्रूज पर पार्टी के दौरान अपने फैंस के साथ बातचीत और फोटो क्लिक कराते देखा गया।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग से सलमान खान का लुक वायरल

अंबानी परिवार की पार्टी में सलमान खान को ऑल ब्लैक आउटफिट में फैंस के साथ पोज देते देखा गया। ये फोटो अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के दौरान की है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके पहले जामनगर में सलमान खान को आमिर खान और शाहरुख खान के साथ अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग में धूम मचाते देखा गया था।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में एमएस धोनी ने जीता दिल

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की क्रूज प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए एमएस धोनी भी पहुंचे। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की इस पार्टी से महेंद्र सिंह धोनी की भी एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने फैन के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस तस्वीर में आप उन्हें एक छोटे बच्चे और लेडी फैन के साथ फोटोज के लिए पोज देते देख सकते हैं।

अंबानी परिवार के जश्न में शामिल हुआ बी टाउन

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, करण जौहर, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर और दिशा पटानी साहित कई स्टार्स अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी शामिल थे, जो क्रूज पर एंजॉय करते दिखाई दिए। बता दें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन