1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan और Shahrukh Khan फिर साथ आएंगे नजर, जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे SRK

Salman Khan और Shahrukh Khan फिर साथ आएंगे नजर, जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे SRK

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 08, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Nov 08, 2022 04:11 pm IST

Salman Khan and Shahrukh Khan: सलमान खान और शाहरुख खान जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में पठान बने शाहरुख खान का जलवा दिखाई देगा तो वहीं शाहरुख की 'पठान' में टाइगर बने सलमान खान भी अपना जादू दिखाएंगे।

ians- India TV Hindi
Salman Khan and Shahrukh Khan Image Source : IANS

Salman Khan and Shahrukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। बता दें फैंस के लिए ये एक खुशी खबर है। दोनों खान फिल्म जीरो में दिख चुके हैं। वहीं सलमान खान अपने शो बिग बॉस के कारण अभी चर्चा में हैं। सलमान खान इस टीवी शो के अलावा अपनी दो फिल्मों को लेकर भी सर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान साल 2023 में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले है। 

रोमांचक सीक्वेंस में देंगे दिखाई 

बता दें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में पठान बने शाहरुख खान का जलवा दिखाई देगा तो वहीं शाहरुख की 'पठान' में टाइगर बने सलमान खान भी अपना जादू दिखाएंगे। इसकी पुष्टि कुछ समय पहले की गई थी, लेकिन अब खबर आई है कि शाहरुख खान 'टाइगर 3' में एक रोमांचक सीक्वेंस में दिखाई देंगे।

Tina Datta को भाभी बनाना चाहते हैं abdu rozik, जानिए कौन हैं छोटे भाईजान के भाई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

'पठान' के साथ-साथ 'टाइगर' और 'वॉर' फ्रेंचाइजी यश राज फिल्म्स द्वारा तीन शानदार फिल्में हैं। आदित्य चोपड़ा की यह शानदार फिल्मों में लगातार शाहरुख, सलमान और ऋतिक ने अपना जादू दिखाया है। बता दें शाहरुख खान 'पठान' की रिलीज के तुरंत बाद 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे। 25 जनवरी, 2023 के तुरंत बाद शाहरुख की 'टाइगर 3' की शूटिंग शेड्यूल की योजना बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक बड़े  माउंटेड एक्शन सीक्वेंस होगा जहां पठान और टाइगर (सलमान और शाहरुख) एक साथ नजर आएंगे। सलमान खान, कटरीना कैफ और शाहरुख खान की फिल्म टाइगर 3 साल 2023 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन