फ़िल्ममेकर अली अब्बास ज़फर सलमान खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'सुल्तान' के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। ज़फ़र ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के थिएटर से जुड़ी कुछ झलकियाँं दिखाते हुए तस्वीरों का एक कलेक्शन शेयर किया। उन्होंने सलमान खान की उनके किरदार 'सुल्तान अली खान' वाली एक तस्वीर भी शेयर की। फ़िल्ममेकर ने लिखा, 'सुल्तान के 10 साल, सलमानखान, अनुष्का शर्मा और यशराज फिल्म्स के साथ मेरी प्यारी टीम। धन्यवाद - यह प्यार बस बढ़ता ही जा रहा है।'
फिल्मी सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया
फैंस तुरंत कमेंट सेक्शन में पहुंचे और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर किया। एक्टर रजत बेदी ने कमेंट किया, 'कितनी खूबसूरत फिल्म है।' अली अब्बास ज़फर की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'सुल्तान' एक पहलवान (सलमान खान) की कहानी है। वह अनुष्का शर्मा के किरदार वाली महिला पहलवान को इम्प्रेस करने के लिए कुश्ती शुरू करता है और सफल भी हो जाता है, लेकिन हालात बिगड़ने पर उसे अपनी प्रेमिका को खोना पड़ता है। आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म
यह फिल्म न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, बल्कि इसने 'बेबी को बेस पसंद है' और 'जग घूम्या' जैसे हिट गाने भी दिए। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर अगली बार आने वाली वॉर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ़ गलवान' था, जिसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। यह फिल्म 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। शुरू में यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। मेकर्स ने अभी तक रिलीज की नई तारीख का ऐलान नहीं किया है। अब देखान होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।
ये भी पढ़ें-अंशुला कपूर बनीं मिसेज ठक्कर, रोहन ठक्कर संग लिए 7 फेरे, दुल्हन के लुक में छा गईं बोनी कपूर की बेटी