1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीन दिन तक तगड़ी कमाई करने के बाद अब विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़ा दम, चौथे दिन 'एनिमल' के आगे पस्त हुई 'सैम बहादुर'

तीन दिन तक तगड़ी कमाई करने के बाद अब विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़ा दम, चौथे दिन 'एनिमल' के आगे पस्त हुई 'सैम बहादुर'

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Dec 05, 2023 09:32 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 09:32 am IST

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। विक्की कौशल की फिल्म ने सॉलिड शुरुआत लेकिन 'एनिमल' की आंधी के बीच मंडे टेस्ट में विक्की कौशल की फिल्म की हालत खराब होती नजर आई।

Vicky Kaushal, Sam Bahadur- India TV Hindi
‘सैम बहादुर’ का चौथे दिन का कलेक्शन Image Source : DESIGN

1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के साथ ही रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी लगातार चर्चा में है। फिल्म की कहानी सैम मानेकशॉ के जीवन की असल घटनाओं पर आधारित है, जिसका सजीव चित्रण करने का मेकर्स ने प्रयास किया है। फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के किरदार तक को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं, लेकिन इस वक्त फैंस के उपर 'एनिमल' का नशा ज्यादा छाया हुआ है। ऐसे में 'एनिमल' के आगे विक्की कौशल की फिल्म अपना जादू चलाने में असफल साबित हो रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन तो जैसे-तैसे ठाक-ठाक कमाई तो कर ली लेकिन सोमवार को फिल्म की हालत खराब होती दिखी। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितनी की कमाई।

‘सैम बहादुर’ का चौथे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मेघना गुलजार निर्देशित सैम बहादुर ने चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 10.3 करोड़ का क्लेकशन किया था। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी और पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 6.25 करोड़ का क्लेकशन किया था। यानी चार दिन में विक्की की फिल्म ने 29.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3 दिनों में 35.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडिया में फिल्म ने तीन दिनों में 30.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'सैम बहादुर' ने वर्ल्डवाइड चार दिनों में 40 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है।

फिल्म की स्टार कास्ट

बता दें, 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेक्शॉ की कहानी है। उनके पैदा होने से लेकर उनके रिटायर्मेंट तक के नोटेबल किस्सों को नाटकीय रूप में दिखाया गया है। फिल्म में लीड रोल में विक्की कौशल सैम मानेक्शॉ की भूमिका में हैं। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका है। फिल्म की कहानी बॉयोग्राफिकल ड्रामा है, ऐसे में इसे रोमांचक बनाने के लिए 'गजब का बंदा, सबका बंदा' जैसे रोमांचक गाने डाले गए हैं।

ये भी पढ़ेंः

चौथे दिन भी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने जमकर छापे नोट, इन फिल्मों को कमाई के ममाले में दिया पछाड़

रणबीर कपूर का शर्टलेस वीडियो हुआ वायरल, एनिमल के लिए ऐसे किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन