1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रुथ की फैंस को सलाह, भूलकर भी न बनवाएं टैटू

नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रुथ की फैंस को सलाह, भूलकर भी न बनवाएं टैटू

 Published : Apr 19, 2022 07:37 am IST,  Updated : Apr 19, 2022 08:53 am IST

सामंथा को तीन टैटू के लिए जाना जाता है, जो सभी उनके पूर्व पति नागा चैतन्य से संबंधित हैं।

Samantha Ruth prabhu- India TV Hindi
Samantha Ruth prabhu Image Source : SAMANTHA RUTH PRABHU

Highlights

  • नागा चैतन्य और सामंथा ने 4 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला कर लिया
  • सामंथा ने 3 टैटू बनवाए हैं और तीनों का संबंध नागा चैतन्य से है

हैदराबाद: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था। उनके एक प्रशंसक ने अभिनेत्री से पूछा वह अपनी बॉडी पर किस तरह का टैटू बनवाना चाहती हैं। जिस पर अभिनेत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अब टैटू बनवाना पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि यंग लोगों को मेरी सलाह है कि कभी भी टैटू न बनवाएं।

कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करेंगे प्रिंस नरूला

सामंथा को तीन टैटू के लिए जाना जाता है, जो सभी उनके पूर्व पति नागा चैतन्य से संबंधित हैं। सामंथा ने पहले टैटू में 'वाईएमसी' लिखाया था, जो सैम और नागा की पहली फिल्म 'ये माया चेसावे' का संक्षिप्त नाम है।

काफ्तान लिबास में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं फोटोज

दूसरा टैटू, जिसमें 'चाय' लिखा है, उसकी दाहिनी रिब पर अंकित है, जबकि तीसरा टैटू अधिक अनोखा है, क्योंकि चैतू और सामंथा दोनों ने अपनी बाजू पर दो तीरों का एक ही जैसा टैटू गुदवाया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा अगली बार 'शकुंतलम' और 'यशोदा' में दिखाई देंगी।

लखनऊ: बवाल 'फिल्म' के सेट से लीक हुआ वरुण धवन का लुक, देखते ही देखते हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन