1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसे लड़के की तलाश में थीं समांथा, ठीक एक साल पहले मांगी थी दुआ, शादी होते ही अब पोस्ट वायरल

ऐसे लड़के की तलाश में थीं समांथा, ठीक एक साल पहले मांगी थी दुआ, शादी होते ही अब पोस्ट वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 02, 2025 07:39 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 07:48 pm IST

एक्ट्रेस समांथा इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने 1 दिसंबर को डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ अपनी शादी का ऐलान करके सबको चौंका दिया। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें कैसा पति चाहिए।

samantha - India TV Hindi
समांथा रुथ प्रभु। Image Source : INSTAGRAM/@SAMANTHARUTHPRABHUOFFL

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। समांथा ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने 1 दिसंबर को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ शादी का ऐलान किया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर हर कोई हैरान रह गया। समांथा रुथ प्रभु ने राज निदुमोरु से 1 दिसंबर को कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा योग सेंटर के मंदिर में शादी की। ये शादी लिंग भैरवी मंदिर में हुई, जहां दोनों के करीबी ही मौजूद थे। इस शादी को लेकर काफी हलचल मची हुई है और समांथा भी ट्रोल्स के निशाने पर हैं। इस बीच समांथा का एक पुराना पोस्ट भी वायरल है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें किन खूबियों वाला पति चाहिए।

चर्चा में समांथा का पुराना पोस्ट

सोशल मीडिया पर समांथा ने ठीक एक साल पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लॉयल और प्यार करने वाले साथी के लिए प्रार्थना की थी। इत्तेफाक की बात तो ये है कि इस पोस्ट में समांथा ने जो दुआ मांगी थी वो ठीक एक साल बाद पूरी भी हो गई और अब वह दोबारा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। कई ने समांथा का ये सालभर पुराना पोस्ट री-शेयर किया और इस इत्तेफाक को लेकर हैरानी जाहिर की।

समांथा ने दिसंबर 2024 में मांगी थी दुआ

समांथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2024 में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आने वाले साल को लेकर दुआ मांगी थी। इस पोस्ट में लिखा था कि 'आने वाला समय बेहद व्यस्त रहने वाला है। करियर में तरक्की, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मिलेगी। बड़े टारगेट पूरे होंगे और सेहत भी बेहतर होगी।' इस लंबे-चौड़े पोस्ट में जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, वो थी 'लॉयल और लविंग पार्टनर'वाली लाइन। पोस्ट में लिखा था- 'एक बेहद लॉयल और लविंग पार्टनर।' अब जब समांथा को उनका जीवनसाथी मिल गया है तो यूज इस पर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

samantha
Image Source : INSTAGRAM/@SAMANTHARUTHPRABHUOFFLसमांथा रुथ प्रभु का पोस्ट वायरल

राज और समांथा का सफर

समांथा और राज निदिमोरु की नजदीकियां 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेलः हनी बनी' में साथ काम करने के दौरान बढ़ीं और फिर अक्सर दोनों साथ नजर आने लगे। समांथा अक्सर राज के साथ तस्वीरें भी शेयर करने लगीं, जिसके बाद इनकी डेटिंग के चर्चे शुरू हुए। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। अब 1 दिसंबर को दोनों ने भूत शुद्धि विवाह परंपरा के अनुसार शादी की, जो एक प्राचीन योगिक अनुष्ठान है, जिसका उद्देश्य है जीवनसाथी के बीच गहरा प्यार और ऐसा रिश्ता जो भौतिकता से परे हो। ये समांथा और राज दोनों की दूसरी शादी है। राज से पहले समांथा ने अभिनेता नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। वहीं राज निदिमोरु ने श्यामली डे से शादी की थी और रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का 2022 में तलाक हो गया था।

ये भी पढ़ेंः काली ड्रेस में बन-ठनकर निकली 'स्वीटी', लुक नहीं सैंडल देख चकराए लोग, पूछ रहे- 'इसमें कैसे चल रही हैं?'

'धुरंधर' पर आई CBFC की रिपोर्ट, अपशब्दों से लेकर मार-धाड़ तक, मेकर्स से बोर्ड ने की इन बदलावों की डिमांड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन