1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लगान और गदर फिल्म को टक्कर देने वाली हीरोइन, जिसने चंद मूवीज के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री, बिजनेस की दुनिया में बनीं स्टार

लगान और गदर फिल्म को टक्कर देने वाली हीरोइन, जिसने चंद मूवीज के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री, बिजनेस की दुनिया में बनीं स्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 15, 2026 09:13 am IST,  Updated : May 15, 2026 09:13 am IST

तुम बिन फिल्मी की हीरोइन सांदली सिन्हा ने अपनी डेब्यू मूवी से ही कमाल कर दिया था। हालांकि चंद फिल्मों के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Sandli Sinha- India TV Hindi
सांदली सिन्हा Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने के लिए लोगों को हर तरह के साथ की जरूरत होती है। मेहनत, खूबसूरती और भाग्य का जोड़ मिलाकर किसी एक्टर को स्टार बनाता है। लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल होता है उस स्टारडम को बनाए रखना। बॉलीवुड में 2000 के दशक में एक हीरोइन ऐसी भी रहीं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से कमाल कर दिया था। साथ ही उनकी फिल्म ने गदर और लगान जैसी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दी थी। हम बात कर रहे हैं सांदली सिन्हा की जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'तुम बिन' से ही नाम कमा लिया था। लेकिन उन्होंने चंद फिल्मों के बाद ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और बिजनेस वर्ल्ड में नाम कमाया। 

डेब्यू फिल्म से ही किया था कमाल

सांदली सिन्हा का जन्म 11 जनवरी  1971 को हुआ था और उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में अपनी जमीन तलाशी। सांदली ने अपने करियर की शुरुआत तन्हा नाम के एक टीवी सीरियल से की थी। इसके बाद म्यूजिक वीडियो और कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया। साल 2001 में सांदली को अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म 'तुम बिन' में कास्ट किया। ये फिल्म रिलीज हुई और लोगों को खूब पसंद आई। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस भी हिट रही थी। फिल्म की कहानी और गानों ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद सांदली स्टार बन गई थीं। साल 2003 में सांदली को फिल्म ओम में भी काम करने का मौका मिला। साल 2003 में आई फिल्म पिंजर में भी सांदली ने एक दमदार किरदार निभाया। हालांकि इस फिल्म के बाद सांदली को कोई खास काम करने का मौका नहीं मिला। 

फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा

सांदली ने कुछ ही फिल्मों के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। सांदली ने एक बिजनेसमैन किरन सालस्कर से शादी कर ली और अपनी एक अलग दुनिया बनाई। सांदली ने बिजनेस की दुनिया में काम किया और खूब नाम कमाया। साल 2016 में तुम बिन पार्ट 2 रिलीज हुई थी  जिसमें सांदली ने एक स्पेशल अपीरियंस भी किया था। हालांकि ये फिल्म कब आई और कब निकल गई किसी को कोई खबर नहीं लगी। अब सांदली फिल्मी दुनिया से दूर अपने पति के साथ बिजनेस में नाम कमा रही हैं। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान का 'तेरे नाम' वाला दोस्त याद है? 23 साल में इतना बदला लुक, अब क्या कर रहा है एक्टर

  जावेद जाफरी की पत्नी के साथ करोड़ों रुपयों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन