फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के जरिए खूब नेम-फेम कमाया और फिर एक दिन अचानक गायब हो गए। आज हम उसी एक्टर की बात कर रहे हैं, जो सुपरस्टार सलमान खान के साथ दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'तेरे नाम' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर और दिग्गज अभिनेता कादर खान के बेटे सरफराज खान अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए हैं और अपनी एक अलग दुनिया बसा ली है।
सलमान खान की फिल्म ने चमका दी किस्मत
सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे नाम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म ने सलमान खान के साथ साथ कई एक्टर को इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई थी। इतना ही नहीं इसी फिल्म से एक्ट्रेस भूमिका चावला ने बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनकी पहली ही फिल्म से वो रातों रात स्टार बन गईं। इसमें एक और किरदार था, जो उस वक्त दोस्ती की मिशाल बन गया था। हम बात कर रहे हैं, असलम शेख की जो सलमान खान यानी राधे मोहन का बहुत अच्छा दोस्त था। तेरे नाम में सलमान खान का दोस्त बन मशहूर हुआ ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि कादर खान के बेटे सरफराज खान हैं।
चंद फिल्म कर गायब हुआ एक्टर
सरफराज खान कुछ ही फिल्मों में नजर आए और फिर अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। उन्होंने साल 1993 में फिल्म 'शतरंज' से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और उनकी आखिरी फिल्म साल 2013 में 'रमैया वस्तावैया' थी। अपने 20 साल के बॉलीवुड करियर में सरफराज सिर्फ 11 फिल्मों में ही नजर आए, जब उन्हें अपने मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई तो उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। सरफराज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान के बेटे हैं। सरफराज बचपन से एक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन कादर चाहते थे कि वह पढ़ाई करें और उन्होंने वैसा ही किया। एक्टर ने अपनी पढ़ाई पूरी करी और एक्टिंग की दुनिया में अपना हट आजमाया। फिल्मों में भले ही सरफराज अपने पिता जितने सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने थियेटर में खूब नाम कमाया है।
एक्टर सरफराज खान अब कहां हैं?
दिवंगत दिग्गज अभिनेता कादर खान के बेटे सरफराज खान ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है और अब वे कनाडा में रहते हैं, जहां वे एक्टिंग क्लास चलाते हैं और थिएटर से जुड़े हुए हैं। वे मिसिसॉगा, ओंटारियो में रहते हैं और अपनी थिएटर कंपनी [कल के कलाकार] पर ध्यान दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-