1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल गर्ल' Sanya Malhotra हो गई हैं काफी बोल्ड, बिकिनी लुक वाली PHOTOS VIRAL

'दंगल गर्ल' Sanya Malhotra हो गई हैं काफी बोल्ड, बिकिनी लुक वाली PHOTOS VIRAL

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 12, 2022 11:43 am IST,  Updated : Jul 12, 2022 12:17 pm IST

Sanya Malhotra Bold Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरों से सबको दंग कर दिया है। वह अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

Sanya Malhotra- India TV Hindi
Sanya Malhotra Image Source : INSTAGRAM_SANYAMALHOTRA

Highlights

  • सान्या मल्होत्रा की तस्वीर वायरल
  • सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Sanya Malhotra Bold Look: आमिर खान (Aamir Khan) की ऑनस्क्रीन बेटी और बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर सिनेमा स्क्रीन पर छाई हई हैं। वहीं अब अक्सर सादगी के साथ लोगों का दिल जीतने वाली सान्या अब काफी बोल्ड हो चुकी हैं। उन्होंने अपने बिकिनी लुक से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

परफेक्ट फिगर किया फ्लॉन्ट

सान्या मल्होत्रा ​अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, सान्या मल्होत्रा ​​ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सान्या बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। उनका परफेक्ट फिगर लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर रहा है। देखिए ये तस्वीर-

मालदीव वेकेशन की है तस्वीर

इस तस्वीर की बात करें तो यह सान्या मल्होत्रा ​​के मालदीव वेकेशन की है। वह पूल के किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं। सान्या ​​ने इस दौरान बिकिनी पहनी हुई है और उनके टोंड एब्स और परफेक्ट फिगर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

कैप्शन में बताया कब की है तस्वीर

आपको बता दें कि ये तस्वीर नई नहीं बल्कि एक थ्रोबैक तस्वीर है। इस बात की जानकारी तस्वीर का कैप्शन दे रहा है। मोनोक्रोम तस्वीर को शेयर करते हुए सान्या मल्होत्रा ​​ने कैप्शन में लिखा, 'मैं मेंटली इधर ही हूं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'हिट द फर्स्ट केस' में नजर आने वाली हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

Rakhi Sawant Angry: राखी सावंत को आया गुस्सा, सड़क पर फावड़ा लेकर किया किसका पीछा?

Ek Villain Returns: तारा सुतारिया संग केमिस्ट्री पर अर्जुन कपूर ने खोला राज, सुनकर मलाइका हो सकती हैं नाराज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन