1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sara Ali Khan ने सरेआम गार्ड के साथ की शर्मनाक हरकत, यूजर्स बोले- 'सस्ते नशे करके आई हो मैडम'

Sara Ali Khan ने सरेआम गार्ड के साथ की शर्मनाक हरकत, यूजर्स बोले- 'सस्ते नशे करके आई हो मैडम'

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 23, 2022 01:01 pm IST,  Updated : Sep 23, 2022 01:30 pm IST

Sara Ali Khan:सारा अली खान पिछले वीकेंड पर अपनी दोस्त शर्मिन सहगल के साथ बाहर घूमने गई थी और वह एक आलीशान रेस्तरां में रुकी थी। उसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

twitter/ instagram- India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : SARA ALI KHAN

Highlights

  • सारा अली खान ने रेस्तरां में प्रवेश करते ही सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुआ है।
  • सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • मर्दों के लिए सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है।

Sara Ali Khan: सारा अली खान अपने बेबाक अंदाज़ के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस उनकी फोटो और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हमेशा हम सारा को खुलकर लाइफ के मजे लेते देखते हैं। बता दें एक्ट्रेस सारा अली खान पिछले वीकेंड पर अपनी दोस्त शर्मिन सहगल के साथ बाहर घूमने गई थी और वह एक आलीशान रेस्तरां में रुकी थी। उसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सारा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। 

इस वीडियो को देखकर नेटिजेंस ने दावा किया है कि सारा अली खान ने रेस्तरां में प्रवेश करते ही सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना हैं कि शराब के नशे में सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूआ है। वहीं कई लोगों ने तर्क दिया है कि ये अनजाने में हुआ था और भारत में शराब पीना कोई अपराध नहीं है।

परवरिश पर सवाल

बता दें अब सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सारा अली खान के परवरिश पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद से  सारा पर नशे में धुत होकर एक सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके साथ ही  मर्दों के लिए सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है। बता दें इस वीडियो में सारा अली खान अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं, जिसने उनका हाथ पकड़ा हुआ है। उसी दौरान वो एक रेस्तरां में घुसती हैं, उनको देखकर सिक्योरिटी गार्ड दीवार से चिपक जाता है, लेकिन लोगों का कहना है कि सारा उस सिक्योरिटी गार्ड के एकदम बगल से होकर गुजरती हैं और उसे गलत तरीके से छूती हैं।

 

शुभमन गिल के साथ जुड़ा था नाम

बता दें सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहतीं हैं। कुछ दिनों पहले ही उनका नाम इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ सामने आ रहा था। दोनों को साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। जिसकी फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। सारा अली खान 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं। जल्द ही सारा विक्की कौशल के साथ फिल्म 'लुका छुपी 2' में नजर आएंगी। सारा फिल्म 'गैसलाइट' की शूटिंग में भी बिजी चल रही हैं।

Rakhi Sawant को फिर प्यार में मिला धोखा!, ब्वॉयफ्रेंड आदिल ने इस वजह से शादी करने के लिए किया इंकार

Koffee With Karan: फिल्म में ही नहीं असल ज़िंदगी में भी 'वो' हैं Ananya Pandey, एक साथ दो-दो लड़कों को करती थीं डेट!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन