1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' का पहले दिन रहा ऐसा हाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' का पहले दिन रहा ऐसा हाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

 Published : Jul 13, 2024 01:44 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 01:44 pm IST

इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की भिड़ंत देखने को मिला। वहीं अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और कमल हासन की 'हिंदुस्तानी 2' के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। इस बीच इन दोनों फिल्मों के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुका है।

sarfira and indian 2 day 1 box office collection- India TV Hindi
'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' का पहले दिन का कलेक्शन Image Source : INSTAGRAM

बड़े पर्दे पर शुक्रवार, 12 जुलाई को अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और कमल हासन की 'हिंदुस्तानी 2' रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के बीच कलेक्शन के लिए जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। वहीं लोगों से भी फिल्मों को मिलेजुले रिव्यू मिले हैं। इस बीच हम आपको इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस बिजनेस के बारे में अपडेट देने वाले हैं। 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। चलिए यहां जानते हैं 'सरफिरा' और 'सरफिरा' ने पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

सरफिरा पहले दिन की कमाई

अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल स्टारर 'सरफिरा' रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म को लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। अक्षय के अलावा सरफिरा में राधिका मदान और परेश रावल जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद होंगे। वहीं फिल्म 'सरफिरा' के पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'सरफिरा' ने पहले दिन महज 2.40 करोड़ की कमाई की है।

हिंदुस्तानी 2 पहले दिन की कमाई

कमल हासन, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत की फिल्म 'हिंदुस्तानी 2' तामिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। ये फिल्म 1996 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म 'हिंदुस्तानी' का सीक्वल है। देश से भ्रष्टाचार का खात्मा करने के मुद्दे पर फिल्म की कहानी बेस्ड है। 'हिंदुस्तानी 2' ने पहले दिन 25.60 करोड़ की कमाई की है। साउथ के फेमस निर्देशक एस शंकर ने इसका निर्देशन किया है। इस मूवी में कमल, सिद्धार्थ और एक्ट्रेस रकुल प्रीत के अलावा कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आए। 

हिंदुस्तानी 2 के पहले दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

  • सुबह के शो: 7.30%
  • दोपहर के शो: 11.00%
  • शाम के शो: 11.94%
  • रात के शो: 15.31%

सरफिरा के पहले दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

  • सुबह के शो: 7.03%
  • दोपहर के शो: 11.34%
  • शाम के शो: 13.72%
  • रात के शो: 20.24%

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन