1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी संग Selfie को लेकर किया बड़ा ऐलान, सुपरहिट मलयाली फिल्म का रीमेक

अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी संग Selfie को लेकर किया बड़ा ऐलान, सुपरहिट मलयाली फिल्म का रीमेक

 Published : Jan 12, 2022 02:35 pm IST,  Updated : Jan 12, 2022 02:35 pm IST

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं, फिल्म का नाम है 'सेल्फी' जो सुपरहिट मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक है।  

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी- India TV Hindi
अक्षय कुमार, इमरान हाशमी Image Source : TWITTER- AKSHAY KUMAR

Highlights

  • अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखेंगे।
  • सेल्फी सुपरहिट मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक है।

मुंबई: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस बात की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम है 'सेल्फी' जिसे करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगी। यह फिल्म सुपरहिट मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है।

सुबह से ही अक्षय कुमार और इमरान हाशमी एक-दूसरे के साथ और अकेले सेल्फी पोस्ट कर रहे थे, तभी फैंस को अंदाजा हो गया था कि दोनों साथ आ रहे हैं। अब दोनों ने ऐलान भी कर दिया है। अक्षय और इमरान को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर जादू करते देखना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक होगा , उनके बहुमुखी प्रतिभा का हुनर देखना मजेदार होगा।

"सेल्फी" राज मेहता द्वारा निर्देशित, (स्वर्गीय)अरुणा भाटिया, हीरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।         

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन