1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर, जिसके साथ हर सुबह उठते हैं सुपरस्टार, खुद किया था उस खौफ का खुलासा

शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर, जिसके साथ हर सुबह उठते हैं सुपरस्टार, खुद किया था उस खौफ का खुलासा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 02, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 12:27 pm IST

शाहरुख खान बेहिसाब संपत्ति और फेम के मालिक हैं। उनके पास अपना प्रोडक्शन हाउस भी है और एक खूबसूरत परिवार। लेकिन, इन सबके बाद भी वह एक चीज से काफी डरते हैं। उन्होंने एक बार खुद अपनी जिंदगी के सबसे बड़े डर का खुलासा किया था।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान। Image Source : INSTAGRAM/@IAMSRK

रोमांस किंग के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर शाहरुख खान इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्म आए या ना आए वह सुर्खियों में जरूर बने रहते हैं। आज शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और पूरी दुनिया से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता। उनके घर मन्नत के सामने फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी है और वह बेशुमार दौलत और फेम के मालिक हैं। लेकिन, क्या आप शाहरुख खान के उस डर के बारे में जानते हैं, जिसके साथ सुपरस्टार हर सुबह उठते हैं। शाहरुख खा ने खुद इसका खुलासा किया था।

शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'माय नेम इज खान' की शूटिंग के दौरान 'लिविंग विद ए सुपरस्टार एसआरके एपिसोड 2' के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि उन्हें इस बात से डर लगता है कि वह एक सुबह उठेंगे और उनके पास देने के लिए कुछ नहीं होगा। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था- 'मुझे इस बात का डर है कि एक सुबह मैं उठूंगा और मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं होगा, क्योंकि मैंने बहुत सारे रास्ते छोड़ दिए हैं। क्या होगा, जब मुझमें उत्साह की कमी हो जाएगी और मैं बोरिंग काम करने लगूंगा। मुझे डर लगता है कि मैं जब रोऊंगा तब मेरे साथ कोई नहीं रोएगा। और ये एक सुबह होगा और लोग कहेंगे, वो बहुत अच्छा एक्टर था।'

नहीं करना चाहते 40 दिन में पूरी करने वाली फिल्में

शाहरुख खान ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते, जो सिर्फ 40 दिन में बनकर तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा था- 'मुझे उम्मीद है कि वो दिन कभी नहीं आएगा, जब मैं बोर हो जाऊंगा और खुद से कहूंगा कि कोई बात नहीं, रेगुलर फिल्में कर लेता हूं, जो 40 दिन में बनकर पूरी हो जाए, बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाए और मैं अपने लिए नई कार खरीदकर खुश हो जाऊं। मुझे ये सब सोचकर डर लगता है। मुझे डर लगता है कि जब मुझमें उत्साह की कमी हो जाएगी, तब मैं बोरिंग काम और फिल्में कर लग जाऊंगा।'

जवान ने बॉक्स ऑफिस पर किया था बड़ा धमाका

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'डंकी' थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसी साल रिलीज हुई 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। पठान ने जहां दुनियाभर में 1050.30 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,14.32 करोड़ रुपये रहा। भारत में इस फिल्म ने 761.98 करोड़ की कमाई की थी। अब शाहरुख के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का भी ऐलान कर दिया गया है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस: सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेकर मांगे वोट, शहनाज के भाई को सलमान खान ने दिखाया आईना, बोले- 'तुम उसके...'

कान में बाली, नाक से बहता खून और होठ में दबा 'किंग', सफेद बालों में भी छा गए शाहरुख खान, सामने आई पहली झलक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन