1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान से फैन ने पूछा कितना है 'Pathaan' का रियल कलेक्शन, SRK ने बताया 10000 करोड़ के पार...

शाहरुख खान से फैन ने पूछा कितना है 'Pathaan' का रियल कलेक्शन, SRK ने बताया 10000 करोड़ के पार...

 Published : Feb 04, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 06:33 pm IST

बॉलीवुड के 'पठान' शाहरुख खान फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। आज #askSRK सेशन के दौरान Shah Rukh Khan ने अपने एक जवाब से सभी का दिल जीत लिया है।

PATHAAN real collection- India TV Hindi
PATHAAN real collection Image Source : INSTAGRAM/IAMSRK

Shah Rukh Khan को बॉलीवुड का बादशाह ऐसे ही नहीं कहा जाता है, शाहरुख अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बॉलीवुड के 'Pathaan' ने 4 साल के बाद ग्रैंड एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। 'Pathaan' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ के पार पहुंच चुका है वहीं भारत में फिल्म की कमाई 400 करोड़ पहुंचने वाली है। फिल्म की सक्सेस के बाद आज शाहरुख खान ने ट्विटर पर #askSRK सेशन रखा, जहां उन्होंने अपने फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। इस दौरान शाहरुख से एक फैन ने उनकी फिल्म 'पठान' के कलेक्शन के बारे में सवाल किया जिसका शाहरुख खान ने जो जवाब दिया वो आपका दिल जीत लेगा।

Shah Rukh Khan से सवाल करते हुए एक फैन ने पूछा, 'पठान का रियल कलेक्शन कितना है?' इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, '5000 करोड़ प्यार. 3000 करोड़ तारीफ। 3250 करोड़ Hugs.. 2 बिलियन स्माइल और अभी गिनती जारी है। तेरा अकाउंटटेंट क्या बता रहा है?' शाहरुख खान के इस कलेक्शन को अगर जोड़ा जाए तो आंकड़ा 10 हजार करोड़ के पार पहुंच जाएगा। वैसे शाहरुख ने जो लिखा है वो असल में उन्हें मिलता भी है। बॉलीवुड के किंग खान के इस जवाब को सुनकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस ट्वीट से शाहरुख खान ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

फिल्म 'Pathaan' के लिए शाहरुख खान की तारीफ न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी हो रही है। हाल ही में 'The Alchemist' के लेखक Paulo Coelho ने भी बॉलीवुड के पठान की तारीफ में ट्वीट किया था। Paulo Coelho ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'किंग, लीजेंड और दोस्त लेकिन सबसे ऊपर एक महान एक्टर। पश्चिमी दुनिया में जो लोग उन्हें नहीं जानते, मैं उन्हें फिल्म 'माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट अ टेररिस्ट’ देखने की सलाह देता हूं।' शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह फिल्म 'डंकी' और 'जवान' में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: अकेले सैर पर निकली 'Anupamaa' की बहू किंजल, पति तोषू के बिना इंजॉय कर रही वीकेंड

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कलह के बीच पाखी को चढ़ा डांस का बुखार, मोहित की बीवी करिश्मा को भी नचवाया

Gadar 2 Clip Leaked: रिलीज से पहले लीक हो गया 'गदर 2' का धांसू सीन, खंभे से बंधी सकीना को बचाते दिखे तारा सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन