1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केकेआर के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर शाहरुख खान ने जताया प्यार, वायरल हुआ ट्वीट

केकेआर के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर शाहरुख खान ने जताया प्यार, वायरल हुआ ट्वीट

 Published : Apr 17, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 04:50 pm IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने IPL में अपना डेब्यू किया। शाहरुख खान का अर्जुन तेंदुलकर के लिए किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

shah rukh khan tweet on sachin tendulkar son arjun tendulkar ipl debut mi vs kkr ipl 2023 - India TV Hindi
Shah Rukh khan Image Source : SHAH RUKH KHAN

Shahrukh Khan on Arjun Tendulkar:  सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की, जिसमें उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेला और जीत हासिल की। सोमवार को, केकेआर के सह-मालिक, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे के लिए एक ट्वीट शेयर किया है। शाहरुख ने कहा कि अर्जुन का IPL डेब्यू देखना पिता सचिन के लिए 'गर्व का पल' था।

शाहरुख खान का ट्वीट -

शाहरुख ने ट्वीट किया, 'यह आईपीएल जितना भी प्रतिस्पर्धी हो.. लेकिन जब आप एक दोस्त के बेटे अर्जुन को मैदान में उतरते देखते हैं तो यह बहुत खुशी और आनंद की बात होती है। अर्जुन को शुभकामनाएं और मेरे सचिन,  क्या गर्व का पल है.. बहुत खूब!'

ट्विटर यूजर -
कई ट्विटर यूजर ने शाहरुख की इस ट्वीट के लिए तारीफ की। सचिन के साथ एक्टर की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक शख्स ने ट्वीट किया, "सच्चा खिलाड़ी।" एक अन्य ने ट्वीट किया, "वाह, मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी.. नकारात्मकता की इस दुनिया में, हर किसी को अर्जुन के डेब्यू पर सचिन को बधाई देते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।" एक अन्य ने सचिन और उनके बेटे अर्जुन के लिए शाहरुख के ट्वीट पर प्रतिक्रिया में लिखा, "एक बार फिर दिल जीत लिया।" 

प्लेइंग इलेवन में अर्जुन -
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में अर्जुन को शामिल किया। इस 23 साल के तेज गेंदबाज ने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और दायें हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद अंदर की तरफ स्विंग कराकर प्रभावित किया। उन्होंने अपने दो ओवर में 17 रन दिए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान केकेआर के शतकवीर वेंकटेश अय्यर ने उनके खिलाफ एक चौका और एक छक्का जड़ा।

मुंबई इंडियंस -
वहीं, मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए। उन्होंने ने 58 रन की पारी खेली थी। 

ये भी पढ़ें-

कौन हैं विनाली भटनागर? 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे ये नए चेहरे

Pooja Hegde ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहनी रिवीलिंग ड्रेस, लोगों ने लगा दी क्लास; बोले- तमीज है कि नहीं

'केजीएफ' और 'कांतारा' के मेकर्स का नया धमाका, 'पुष्पा' के विलेन के साथ 'धूमम' के फर्स्ट लुक से मचाया गदर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन