1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड को होस्ट करेंगे शाहरुख खान, अहमदाबाद में होगा भव्य समारोह, ये रही पुरी डिटेल

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड को होस्ट करेंगे शाहरुख खान, अहमदाबाद में होगा भव्य समारोह, ये रही पुरी डिटेल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 01, 2025 09:51 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 09:52 pm IST

70वां फिल्म फेयर अवॉर्ड 11 अक्तूबर को अहमदाबाद में होने वाला है। इस अवॉर्ड समारोह को शाहरुख खान होस्ट करने वाले हैं।

Shahrukh Khan- India TV Hindi
शाहरुख खान Image Source : INSTAGRAM@IAMSRK

अभिनेता शाहरुख खान 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 70वें संस्करण में बतौर होस्ट वापसी करेंगे। आयोजकों ने इसकी घोषणा की है। शाहरुख 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड शो के होस्ट होंगे और मनीष पॉल के साथ करण जौहर को-होस्ट होंगे। एक बयान में 59 वर्षीय सुपरस्टार ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार ‘ब्लैक लेडी’ को अपने हाथों में लिया था, तब से लेकर अपने सहकर्मियों और प्रशंसकों के साथ अनगिनत यादें साझा करने तक; यह प्यार, सिनेमा और जादू का सफर रहा है। इस पुरस्कार के 70वें साल में सह-प्रस्तोता के रूप में वापसी वाकई खास है, और मैं वादा करता हूं कि हम इसे एक यादगार रात बनाएंगे, जो हंसी, पुरानी यादों और उन फिल्मों के जश्न से भरपूर होगी जिन्हें हम सभी पसंद करते हैं।’ 

3 बार कर चुके हैं होस्ट

शाहरुख इससे पहले भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के प्रस्तोता रहे हैं। 2003 और 2004 में उनके ‘‘कल हो ना हो’’ के सह-कलाकार सैफ अली खान और 2007 में करण जौहर उनके सह-प्रस्तोता थे। आखिरी बार उन्होंने 2008 में 53वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सैफ, करण और विद्या बालन के साथ मंच साझा किया था। उसके बाद से, वह कुछ अतिथि प्रस्तोता के रूप में नजर आए हैं। करण जौहर ने कहा, 'फिल्मफेयर सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं है, यह एक विरासत है जिसने भारतीय सिनेमा की कहानी को आकार दिया है और पीढ़ियों तक चलती आ रही है। साल 2000 से, मैं लगभग हर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल हुआ हूं और कई में प्रस्तोता की भूमिका भी की है। 70 साल पूरे होने के जश्न के साथ, मुझे इस आयोजन में शामिल होने को लेकर वाकई बहुत खुशी हो रही है, जो अब तक की सबसे यादगार रातों में से एक होने का वादा करता है।'

अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। आज ही बुधवार को हुरूर की एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया कि बॉलीवुड के इकलौते एक्टर शाहरुख खान बने हैं जो 1.4 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। बॉलीवुड में अब तक शाहरुख खान के जितना अमीर कोई दूसरा एक्टर नहीं है। 

ये भी पढ़ें- महाकुंभ की मोनालिसा का बदल गया अंदाज, अब खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइन्स को देती हैं टक्कर, फैन्स में भी बढ़ी दीवानगी

जया बच्चन को इन शब्दों से है सख्त नफरत, सुनते ही चढ़ जाता है पारा, परिवार के करीबी ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन