1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता...' KKR की जीत के बाद भावुक हुए शाहरुख खान

'मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता...' KKR की जीत के बाद भावुक हुए शाहरुख खान

 Published : May 29, 2024 08:10 pm IST,  Updated : May 29, 2024 08:10 pm IST

इस बार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस जीत से शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब हाल ही में टीम की जीत के तीन दिन बाद किंग खान ने एक पोस्ट शेयर कर इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है।

Shah rukh khan- India TV Hindi
'मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता'- शाहरुख खान Image Source : X

शाहरुख खान की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स ने लंबे समय बाद  IPL का खिताब अपने नाम किया है, जिसके बाद से शाहरुख खान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। टीम के मैच जीतने के बाद से ही वो लगातार अपनी खुशी का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में टीम के जीत के तीन दिन बाद किंग खान ने अपने ट्वीटर पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर कर केकेआर की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में अपनी टीम और खिलाड़ियों की तारीफ भी की है। 

केकेआर की जीत से इमोशनल हुए किंग खान 

शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा है कि - 'मेरी टीम, मेरे चैंप्स। मैं बहुत सारे काम नहीं कर सकता और आप सब भी नहीं कर सकते, लेकिन हम सब मिलकर सब काम मैनेज कर सकते हैं। यही केकेआर का उद्देश्य भी है। बस साथ रहना। इसके आगे उन्होंने अपनी टीम के हर खिलाड़ियों की बारी-बारी से तारीफ की। इसके आगे उन्होंने लिखा कि यह ट्रॉफी इस बात का साबुत है कि टीम का हर खिलाड़ी बेस्ट है। तुम सब स्टार की तरह हो।मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के युवा यह सीखेंगे कि मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता। 2025 में स्टेडियम में आप सभी से मिलूंगा।'

तीसरी बार केकेआर बनीं IPL चैंपियन

बता दें कि शहारुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से हराया था। केकेआर ने आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इससे पहले 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स IPL  ट्रॉफी को जीतने में कामयाब रही थी। वहीं शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी अगली फिल्म 'किंग' है, जिसमें शाहरुख एक ग्रे शेड डॉन के रोल में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन