1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shahid Kapoor और Ishaan Khatter के डांस ने उड़ाए सभी के होश, ‘रूप तेरा मस्ताना’ पर जमकर थिरके दोनों भाई

Shahid Kapoor और Ishaan Khatter के डांस ने उड़ाए सभी के होश, ‘रूप तेरा मस्ताना’ पर जमकर थिरके दोनों भाई

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 17, 2022 11:07 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 11:07 pm IST

Shahid Kapoor And Ishaan Khatter Dance: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों भाई जमकर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Shahid Kapoor And Ishaan khatter - India TV Hindi
Shahid Kapoor And Ishaan khatter Image Source : INSTA - SHAHID KAPOOR AND ISHAAN KHATTER

Highlights

  • शाहिद कपूर और ईशान खट्टर का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • ‘रूप तेरा मस्ताना’ पर दोनों भाईयों ने किया जमकर डांस

Shahid Kapoor And Ishaan Khattar Dance: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके छोटे भाई और एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) किसी भी मामले में अपने बड़े बाई से कम नहीं है। फिर चाहे बात एक्टिंग की हो या फिर डांसिंग की। बेहद कम लोग ये बात जानते हैं कि शाहिद ने फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर कदम रखा था। 

इसी बीच शाहिद और ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों भाई जमकर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और अपने भाई का एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाईयों की जोड़ी कहर ढा रही है। दोनों  रूप तेरा मस्ताना पर जमकर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमें यह हमारे मम्मी नीलिमा अज़ीम से मिला है।" 

Janmashtami 2022: बॉलीवुड के इन मशहूर राधा-कृष्णा गानों के साथ मनाएं जन्माष्टमी

शाहिद और ईशान के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई इस जोड़ी की तारीफ कर रहे है। दोनों भाईयों के बीच का बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। शाहिद अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करते हैं। साथ ही उन्हें उनके करियर के लिए गाइड भी करते हैं। ईशान भी अपने भाई-भाभी के साथ काफी इंजॉय करते हैं। मीरा राजपूत अक्सर अपने देवर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

Vicky Kaushal की ज़ुबान पर आया Katrina Kaif संग पहली मुलाकात का राज़, एक्टर ने ऐसे कही थी अपने दिल की बात

बता दें - शाहिद कपूर एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं। वहीं ईशान खट्ट, शाहिद की मां नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। हर खुशी के मौके पर दोनों भाईयों को साथ देखा जाता है। ईशान खट्टर ने बियॉन्ड द क्लाउड्स से अपने किरयर की शुरुआत की थी। वहीं शाहिद कपूर इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। जिन्होंने फैंस को कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं। ईशान खट्टर जल्द ही फिल्म 'फोन भूत' में नज़र आएंगे। 

Dhokha Round D Corner Teaser: R Madhavan की नई फिल्म में मिलेगा सस्पेंस और ड्रामा का फुल डोज़, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन