1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वर्दी में इस दिन छाएंगे 'देवा', शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म की सामने आई रिलीज डेट

वर्दी में इस दिन छाएंगे 'देवा', शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म की सामने आई रिलीज डेट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 19, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 12:01 pm IST

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही फिल्म मेकर्स ने शाहिद का फर्स्ट लुक भी रिवील किया है।

Shahid Kapoor - India TV Hindi
शाहिद कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक और एक्शन पैक्ड फिल्म के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। शाहिद कपूर 'देवा' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद से वो किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, ऐसे में इस अपकमिंग फिल्म ने फैंस को बेसब्र किया है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने रिलीड डेट के साथ शाहिद कपूर का लुक भी रिवील कर दिया है। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर देवा का निर्माण कर रहे हैं।

शाहिद कपूर ने किया खास पोस्ट

सामने आए पोस्ट में शाहिद कपूर ने अपनी एक तस्वीर दिखाई है, जिसमें वो बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दिख रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक है, जिसे देखकर जाहिर हो रहा है कि वो किसी घटना स्थल पर जहां फायरिंग हो रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'देवा के रोमांच का अनुभव करें, क्योंकि यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी!' शाहिद कपूर के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।  

फिल्म में कैसा होगा किसका रोल

देवा का निर्देशन प्रशंसित मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। देवा रोमांच, ड्रामा और एक्शन पैक्ड फिल्म है। ये फिल्म एक रोलर-कोस्टर राइड का वादा करती है। शाहिद कपूर एक शानदार लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में प्रमुख महिला हैं।

छुट्टी मना रहे हैं शाहिद कपूर

बता दें, शाहिद कपूर हिट फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में आखिरी बार नजर आए थे। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'फर्जी' में भी दिखे थे। ये सीरीज भी लोगों को काफी पसंद आई थी और अब इसके दूसरे सीजन का फैंस को इंतजार है। अभिनेता फिलहाल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी पत्नी मीरा कपूर ने अपनी गर्मियों की छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर की हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन