1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबीर सिंह' के बाद अब देवा में शाहिद कपूर का जलवा, एक्शन में धुआं-धुआं कर दिया पूरा शहर, टीजर रिलीज

'कबीर सिंह' के बाद अब देवा में शाहिद कपूर का जलवा, एक्शन में धुआं-धुआं कर दिया पूरा शहर, टीजर रिलीज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 05, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 12:55 pm IST

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर पोस्ट किया है।

Shahid Kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का टीजर रविवार को रिलीज कर दिया गया है। शाहिद कपूर ने इस एक्शन से लवरेज टीजर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में शाहिद कपूर धाकड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। कबीर सिंह के बाद अब शाहिद का एक बार फिर से टैंपर वाला किरदार स्क्रीन पर दिखने वाला है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। टीजर में इसकी साफ झलकियां देखने को मिल रही हैं। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही पवेल गुलाटी को भी अहम किरदार में लिया गया है। फिल्म को रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। 

पुलिस के किरदार में धमाकेदार एक्शन 

शाहिद कपूर के लिए 2024 शानदार रहा था। बीते साल शाहिद कपूर ने कृति सैनन के साथ मिलकर एक हिट फिल्म भी दी थी। फिल्म का नाम था 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया था। इससे पहले ओटीटी सीरीज 'ब्लडी डैडी' में भी शाहिद कपूर के छोटे पर्दे पर एक्शन करते देखा गया था। अब कबीर सिंह के बाद एक बार फिर शाहिद कपूर अपने टैंपर के साथ पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के पुलिस अधिकारी बने हैं और गुंडों के गुर्दे तोड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्शन से लवरेज ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। 

साल के पहले महीना तय करेगा पूरी दिशा

शाहिद कपूर की ये फिल्म साल 2025 के पहले महीने की आखिरी तारीख को रिलीज हो रही है। अब ये फिल्म शाहिद कपूर के पूरे साल की दिशा तय करेगी। फिल्म एक्शन से भरपूर है और शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा सकती है। फिल्म को 31 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन