1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की बहन सना के हाथों में लग गई मेंहदी, आज होगी शादी, सामनें आईं तस्वीरें

शाहिद कपूर की बहन सना के हाथों में लग गई मेंहदी, आज होगी शादी, सामनें आईं तस्वीरें

 Published : Mar 02, 2022 01:44 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 04:49 pm IST

एक्टर पंकज कपूर की बेटी सना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनाह आज सात फेरे लेंगी।

शाहिद की बहन सनाह- India TV Hindi
शाहिद की बहन सनाह Image Source : INST/VEENANAGDA

Highlights

  • सनाह शाहिद की सौतेली बहन हैं
  • सनाह की शादी मनोज पाहवा और सीमा पहवा की बेटे से मयंक पाहवा से हो रही है
  • बताया जा रहा है कि सनाह-मयंक ने कुछ दिनों पहले सगाई कर ली थी

बॉलीवुड में इन दिनों मानों शादियों की बाढ़ आ गई हो। एक के बाद एक कोई न कोई एक्टर शादी के बंधन में बंध रहा है। हाल ही जहां फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर और विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर ने सात फेरे लिए हैं। वहीं अब एक और दिग्गज एक्टर की बेटी भी गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने की तैयारियों में हैं। एक्टर पंकज कपूर की बेटी सना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनाह आज सात फेरे लेंगी।

सना की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई हैं। सना के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रच चुकी है। सनाह शाहिद की सौतेली बहन हैं। सनाह की शादी बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पहवा की बेटे से मयंक पाहवा से होने जा रही है। कहा जा रहा है दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सना-मयंक ने कुछ दिनों पहले सगाई कर ली थी। दोनों की शादी महाबलेश्वर में होगी।

नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान ने इंस्टा पर सना  कपूर की मेहंदी की वीडियो शेयर किया है। जिसमें सना अपने दूल्हे मयंक का हाथ थामे ढोल पर डांस कर रही हैं। वहीं विवान ने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें शाहिद कपूर और मीरा कपूर भी नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि सना एक्टिंग डेब्यू भी कर चुकी हैं। उन्हें 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'शानदार' में देखा गया था। साल 1984 में नीलिमा और पंकज अलग होने के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे और अलग-अलग लोगों से शादी कर ली थी। पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। दूसरी ओर, नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से शादी करने का फैसला किया था और उनका एक बेटा है, जिनका नाम उन्होंने ईशान खट्टर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन