1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिशन सिंह बेदी के निधन पर शाहरुख खान ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले- 'हमें इतना कुछ सिखाने के लिए धन्यवाद सर'

बिशन सिंह बेदी के निधन पर शाहरुख खान ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले- 'हमें इतना कुछ सिखाने के लिए धन्यवाद सर'

 Published : Oct 23, 2023 06:32 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 06:32 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी की खबर से पूरा देश सदमे में है। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने उनकी याद में एक इमोशनल नोट लिखा है।

Shah Rukh Khan, bishan singh bedi- India TV Hindi
Shah Rukh Khan, bishan singh bedi Image Source : X

नई दिल्लीः पूरा देश इन दिनों भारत में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का जश्न मना रहा है। लेकिन इसी बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की प्रसिद्ध चौकड़ी का हिस्सा रहे बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे। यह दुखद खबर सामने आने के बाद, शाहरुख खान ने बेदी को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। 

महान क्रिकेटर को शाहरुख खान ने कहा शुक्रिया 

शाहरुख खान ने पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी को अंतिम सम्मान देने के लिए एक्स (ट्विटर) का सहारा लिया। शाहरुख खान ने लिखा, "बड़े होकर हमारा जीवन इसी से बनता है जिन लोगों को हम अपने आस-पास देखते और अनुभव करते हैं उनकी भावना, उत्साह और सरासर अनुग्रह। श्री बिशन सिंह बेदी उनमें से एक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और हमें खेल और जीवन के बारे में इतना कुछ सिखाने के लिए सर को धन्यवाद। आपकी बहुत याद आएगी। RIP"

ऐसा रहा है करियर 

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था। बेदी की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में होती थी। उन्हें खेलने से वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भी कतराते थे। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला है और वे प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन) का हिस्सा भी थे। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए, जिसमें 14 बार पांच विकेट हॉल हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने 10 वनडे मैचों में 7 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 1560 विकेटों के साथ अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर खत्म किया। 

बीसीसीआई ने किया ट्वीट

बीसीसीआई ने पूर्व टेस्ट कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ट्वीट करते हुए  BCCI ने लिखा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि श्री बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारतीय क्रिकेट ने आज एक आइकन खो दिया। बेदी सर ने क्रिकेट के एक युग को परिभाषित किया और उन्होंने एक स्पिन गेंदबाज के रूप में खेल पर एक अमिट छाप छोड़ी। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। बेदी ने अपनी पहली सीरीज़ 21 विकेट के साथ समाप्त की। उन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 25, वेस्टइंडीज के खिलाफ 18, इंग्लैंड के खिलाफ 22 और इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 और 31 विकेट लिए। वह घरेलू क्रिकेट में भी एक दिग्गज खिलाड़ी थे जहां उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेला। उन्होंने वर्ष 1978, 1979 और 1980, 1981 में टीम को खिताब दिलाया।

नेहा धूपिया के ससुर थे बिशन सिंह बेदी

उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं। उनके बेटे अंगद 'टाइगर जिंदा है' और 'पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी बहू नेहा धूपिया फेमस अभिनेत्री हैं। 

जैकलीन फर्नांडिस ने केदारनाथ मंदिर में टेका माथा, तस्वीरों में दिखाया कैसे लिया स्नो फॉल का मजा

अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, रोमांटिक तस्वीर में दिखी कपल की केमिस्ट्री

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन