Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मक्का में उमराह करने के बाद मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान! जानिए क्या है वजह?

मक्का में उमराह करने के बाद मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान! जानिए क्या है वजह?

Written By: Poonam Shukla @Poonams65850364 Published : Dec 12, 2022 11:15 am IST, Updated : Dec 12, 2022 12:57 pm IST

सऊदी अरब में 'डंकी' की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान ने मक्का में इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह किया था। वहीं अब किंग खान मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER शाहरुख खान

बीते दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान साउदी में उमराह के लिए पवित्र शहर मक्का पहुंचे थे। वहीं अब शाहरुख खान ने मां वैष्णों के दरबार में भी हाजिरी लगाई है। बता दें अगले महीने शाहरुख की फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर शाहरुख ने मां के सामने माथा टेका। 

शहनाज गिल ने खास अंदाज में मनाया सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे, कहा- मैं तुमसे फिर मिलूंगी...

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर बायकॉट अभियान चलाया जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस अभियान को शांत करने और अपनी फिल्म को सफल बनाने के लिए शाहरुख खाना माता के दरबार पहुंचे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शाहरुख ने काले कलर की हुडी पहनी हुई है साथ ही ठंड के कारण सिर भी ढंक रखा है,लेकिन वीडियो में शाहरुख का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान चार साल बाद फिर से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। बता दें सऊदी अरब में 'डंकी' की शूटिंग खत्म करने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान ने पवित्र शहर मक्का का दौरा किया था। 

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में नहीं आया कोई किराएदार, ब्रोकर ने कहा-घर में आने से डरते हैं लोग...

कुछ दिनों पहले शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें किंग खान को सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में स्पॉट किया गया था। इस इवेंट में इंडियन सिनेमा में शाहरुख को सम्मानित किया गया था। वायरल वीडियो में हॉलीवुड स्टार शेरोन स्टोन शाहरुख को सामने देखकर खुशी से चिल्लाती नजर आईं थी। शाहरुख खान जल्द ही ‘पठान’ में दिखाई देने वाले हैं। बता दें ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साथ ही वह ‘जवान’ में भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख ‘डंकी’ में भी नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement