1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमरस लुक से लेकर डांस करने तक, अपनी बेस्ट फ्रेंड वेदिका की शादी में शनाया कपूर ने खूब बटोरी सुर्खियां

ग्लैमरस लुक से लेकर डांस करने तक, अपनी बेस्ट फ्रेंड वेदिका की शादी में शनाया कपूर ने खूब बटोरी सुर्खियां

 Published : Dec 19, 2023 07:32 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 07:32 am IST

शनाया कपूर हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड वेदिका करनानी की शादी में शामिल हुई,जहां उन्होंने खूब एंजाॅय किया । इस दौरान का एक्ट्रेस के कुछ वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वह अपने लुक से फैंस का दिल धड़काती हुई नजर आ रही हैं।

Shanaya Kapoor- India TV Hindi
दोस्त की शादी में छाई शनाया कपूर Image Source : DESIGN

शनाया कपूर फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वह समय-समय पर अपने शानदार लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं और अपने फैंस को मंत्रमुग्घ कर देती हैं। इसी बीच एक बार फिर शनाया की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें उनका लुक और अंदाज देख फैंस अपना दिल हार रहे हैं। 

दोस्त की शादी में शनाया ने मचाया धमाल

दरअसल हाल ही में शनाया कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड वेदिका करनानी की शादी में शामिल हुई थी। जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही है।बीते दिन शनाया ने अपनी बेस्टी वेदिका के संगीत की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी। तस्वीरों में दोनों को कैमरे के लिए खुशी से पोज देते दिखे थे। इसके अलावा वेदिका की संगीत रात का एक वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था जिसमें, शनाया 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां' और 'वीरे दी वेडिंग' के 'तारीफां' गाने पर डांस करती हुई नजर आई थीं। इस दौरान शनाया ने अपने डांस मूव्स से मंच पर आग लगा दी थी। 

दोस्त की शादी में खूब जची शनाया 

Shanaya Kapoor
Image Source : DESIGNदोस्त की शादी में छाई शनाया कपूर

वहीं अब शनाया की बेस्ट फ्रेंड वेदिका करनानी की शादी से कुछ और तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपने लुक की वजह से छाई हुई हैं। इस दौरान शनाया ने गोल्डन कलर का हेवी लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस मौके पर शनाया ने अपनी दोस्त के साथ कई पोज दिए।शनाया के अलावा शादी में संजय कपूर, महीप कपूर, अनिल कपूर, चंकी पांडे और कई स्टार्स भी शामिल हुए। महीप के लुक की बात करे तो उन्होंने  लाइम ग्रीन कलर का लहंगा पहना था,जिसमें वो बेटी को खूबसूरती के मामले में टक्कर देती हुई नजर आईं। 

ये भी पढ़ें:

राजकुमार हिरानी को 'डंकी' बनाने का कैसे आया ख्याल, क्या है फिल्म के नाम का मतलब, रिलीज से पहले जानिए सबकुछ

शाहरुख खान ने की सिंगर Diljit Dosanjh की तारीफ, कहा- 'पूरी पंजाबियों की फितरत...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन