1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शशि कपूर की पोती खूबसूरती में करीना और करिश्मा कपूर को देती हैं मात, फिर भी फिल्मों में नहीं रखा कदम

शशि कपूर की पोती खूबसूरती में करीना और करिश्मा कपूर को देती हैं मात, फिर भी फिल्मों में नहीं रखा कदम

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Sep 05, 2023 11:59 am IST,  Updated : Sep 05, 2023 12:04 pm IST

आज हम एक ऐसी स्टार किड की बात कर रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत होने के बाद भी लाइम लाइट से कोसों दूर रहती हैं।

Aliya kapoor,shashi kapoor,kareena kapoor, karishma kapoor- India TV Hindi
शशि कपूर की पोती Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सेलेब्स तो हमेशा सुर्खियों में बने ही होते हैं, लेकिन इनके स्टार किड्स भी कुछ कम नहीं हैं। बात चाहे शाहरुख खान के बच्चों की करें या फिर सैफ अली खान की या फिर कपूर खानदान की इनका पूरा परिवार हमेशा मीडिया में छाया रहता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मी घराने से होने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वो स्टारकिड ‘कपूर खानदान’ से हैं। अब आप सोच रहे होंगे की तैमूर,जेह से लेकर करीना-करिशमा तक कपूर खानदान का तो हर एक सदस्य ही चर्चा में बना रहता है, फिर वो कौन हैं जो लाइमलाइट से दूर हैं ? तो बता दे कि हम जिसकी बात कर रहे है वो हैं शशि कपूर की पोती जो अपनी कज़िन सिस्टर्स करिश्मा, रिद्धिमा और करीना की तरह ही खूबसूरत हैं। लेकिन लाइम लाइट से कोसों दूर रहती हैं।  

शशि कपूर ने की थी विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर कंडेल से शादी

कपूर खानदान की वो खूबसूरत स्टारकिड जिसकी हम बात कर रहे है वो हैं राजकपूर के छोटे भाई शशि कपूर की पोती आलिया कपूर।जी हां,  शशि कपूर जिनकी दिलकश मुस्कान और कमाल की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीता था। शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी अदाकारी को आज भी उनके फैंस याद करते हैं।शशि कपूर ने विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर कंडेल से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं कुनाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर।

आलिया कपूर शशि कपूर के छोटे बेटे करण कपूर की बेटी हैं

आलिया बेहद खूबसूरत हैं और लुक्स के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं। आलिया को भी खूबसूरती करीना, करिश्मा और रिद्धिमा  की तरह विरासत में मिली हैं। जब आप आलिया की एक झलक देखेंगे तो आपको मुंह से यही निकलेगा कि इसे तो एक्ट्रेस होना चाहिए था। 

आलिया को लाइम लाइट से दूर रहना है पंसद

लेकिन आलिया कपूर बाकी स्टारकिड्स की तरह नहीं हैं वो ‘कपूर खानदान’ की पोती होते हुए भी लाइम लाइट से दूर रहती हैं।आलिया के पिता करण कपूर ने भी फिल्मों में किस्मत आजमाई थी। लेकिन वो कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए थे। जिसके बाद करण कपूर ने बॉलीवुड से दूरी बढ़ा ली थी। हांलाकि करण कपूर जाने-माने फोटोग्राफर हैं। वह एक सफल मॉडल भी रहे हैं। 

स्टारकिड होने का फायदा नहीं उठाती हैं आलिया

लेकिन उनके बच्चे स्टार किड्स स्टेटस का फायदा नहीं उठाते हैं। कहते हैं कि फिल्मों की दुनिया में आने का आलिया का भी कोई इरादा नहीं है। आलिया लंदन में रहती हैं। और बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहती हैं। हांलाकि लोगों का यही मानना है कि अगर आलिया ने भी करीना और करिश्मा की तरह फिल्मों में कदम रखा तो वो वह न्यू ऐज स्टार किड्स का कड़ी टक्कर दे सकती हैं। लेकिन आलिया ऐसा नहीं मानती हैं। उन्हें कैमरों की निगाहों से दूर रहना ही पसंद है। 

करीना-करिश्मा के साथ हैं आलिया के अच्छे रिश्ते

लंदन में रहने के बाद भी आलिया कपूर अपने मुंबई वाले परिवार से काफी क्लोज हैं। आलिया अपनी कजिन करिश्मा और करीना के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। तैमूर के पैदा होने पर वे अपने पिता के साथ करीना के यहां पटौदी पैलेस में हुए गेट टुगेदर में भी पहुंची थीं।

 

अमिताभ बच्चन ने शेयर की एक पुरानी तस्वीर, पहचानिए कौन है क्यूट सा दिखने वाला ये मासूम सा बच्चा

'उधार का सिंदूर','मेहंदी बन गई खून', बॉलीवुड फिल्मों के ये नाम सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी, देखिए पूरी लिस्ट

बॅालीवुड में लांच हुआ धर्मेंद्र का एक और पोता,सनी देओल के बाद अब सिनेमाघरों में छाएंगे उनके छोटे बेटे राजवीर

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन