1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर शेखर सुमन का फूटा गुस्सा- कहा- 'जो भी हुआ बहुत गलत हुआ'

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर शेखर सुमन का फूटा गुस्सा- कहा- 'जो भी हुआ बहुत गलत हुआ'

 Published : Jun 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Jun 08, 2024 07:30 am IST

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं अब हाल ही में इसपर शेखर सुमन का रिएक्शन भी सामने आ गया है। उन्होंने एक इटंरव्यू को दौरान कंगना के साथ हुए हादसे को लेकर कहा कि 'जो भी हुआ बहुत गलत हुआ', इसके आगे उन्होंने CISF महिला को लेकर भी काफी कुछ कहा है।

Kangana Ranaut, Sekhar suman- India TV Hindi
कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर शेखर सुमन का फूटा गुस्सा Image Source : X

कंगना रनौत को बीते दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया, जिसकी वहज से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।एक्ट्रेस के साथ हुए इस थप्पड़ कांड पर अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं अब कंगना को CISF महिला जवान द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने के विवाद पर उनके एक्स बाॅयफ्रेंड अध्ययन सुमन के पिता शेखर सुमन का रिएक्शन भी सामने आया है। शेखर ने माना कि कंगना के साथ जो भी हुआ, वह गलत है।

जानिए क्या बोले शेखर

शेखर सुमन से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना के थपप्ड़ कांड पर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए शेखर सुमन ने कहा कि- 'जो भी हुआ बहुत गलत हुआ।' इसके आगे शेखर सुमन ने इसपर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि- 'आपको आगर प्रोटेस्ट भी करना है तो उसका भी एक सभ्य तरीका होना चाहिए। ऐसे हिंसा नहीं। पब्लिकली ऐसा करना बहुत गलत बात है, चाहे किसी के साथ भी हो फिलहाल वो तो मंडी से सासंद भी हैं।' अब शेखर सुमन का ये वीडियो इस वक्त खूब चर्चा में है। लोग कंगना को सपोर्ट करने के लिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

जानिए पूरा मामला

दरअसल , बीते दिनों गुरुवार को कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।इसका वीडियो भी सामने आया जो झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं इस हादसे के तपरंत बाद  ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना रिएक्शन भी साझा किया था और बताया कि ये एक उग्र हमला था और महिला ने उन पर किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने की वजह से हमला किया। एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले को खालिस्तानी आतंकियों से जोड़ा। इस मामले के बाद से ही वह लगातार चर्चा में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन