1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी, बेटी समीशा संग राज कुंद्रा ने लगाए ठुमके

गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी, बेटी समीशा संग राज कुंद्रा ने लगाए ठुमके

 Published : Sep 08, 2024 07:50 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 07:50 pm IST

शिल्पा शेट्टी कई वर्षों से गणेश चतुर्थी मनाते आ रही हैं और प्रत्येक वर्ष अपने घर में भगवान गणपति का स्वागत करती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बेटी समीशा संग डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है जो गणपति विसर्जन का है।

Viral Bhayani- India TV Hindi
गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी Image Source : VIRAL BHAYANI

शिल्पा शेट्टी पिछले कई सालों से गणेश चतुर्थी का जश्न अपने परिवार के साथ मनाते आ रही हैं और हर साल अपने घर में बड़ी धूमधाम से भगवान गणपति का स्वागत करती हैं। इस साल भी वह भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अपने घर लाईं थीं और डेढ़ दिनों के बाद शिल्पा ने गणपति का विसर्जन कर दिया। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति और बच्चों के साथ जमकर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर जो गणपति विसर्जन का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा भी नाचते दिखाई दे रही है।

गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी

गणपति उत्सव के दूसरे दिन, शिल्पा शेट्टी ने इस साल गणपति को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ विदाई दी जैसा कि ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है। अपनी बेटी समीशा, पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और मां के साथ शिल्पा ने इस अवसर को अपने खास अंदाज में मनाया। शिल्पा और उनकी बेटी दोनों ने सरसों के पीले रंग के फूलों वाले शरारा और चोली सेट पहने हुए थे। इस दौरान पूरा परिवार साथ में गणपति विसर्जन करते दिखाई दिया।

समीशा ने पापा राज कुंद्रा संग लगाए ठुमके

शिल्पा शेट्टी की चोटी पर खूबसूरत लटकन लगे थे जबकि उनकी बेटी समीशा अपने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखाई। शिल्पा और राज ने गणपति की बड़ी धूमधाम से विदाई की। साथ ही विसर्जन के पहले अपने परिवार संग खूब डांस भी किया। बप्पा की विदाई के दौरान शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा भी अपने पापा राज संग ठुमके लगाते दिखाई दी।

शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

शनिवार को शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक और खूबसूरत वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति राज कुंद्रा और बेटी समीशा के साथ भगवान गणेश की आरती करती नजर आईं। शिल्पा के घर पर उत्सव का माहौल और भी बढ़ गया, जब रकुल प्रीत सिंह और बिपाशा बसु सहित कई मशहूर हस्तियां दर्शन के लिए आईं, जिससे यह एक स्टार-स्टडेड अवसर बन गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय, शरद केलकर और अन्य के साथ 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह शो रोहित की पुलिस यूनिवर्स की पहली सीरीज थी। उनकी अगली कन्नड़ फिल्म 'केडी- द डेविल' है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन