1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्लोका अंबानी ने बच्चों के साथ ली एंट्री, कपूर परिवार की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, देखते ही बनी सादगी

श्लोका अंबानी ने बच्चों के साथ ली एंट्री, कपूर परिवार की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, देखते ही बनी सादगी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 15, 2025 06:36 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 06:36 pm IST

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी शनिवार को कपूर परिवार की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंची हैं। श्लोका अपने बच्चों को संभालती हुई नजर आईं। श्लोका की इस सादगी को देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Shloka Ambani- India TV Hindi
श्लोका अंबानी Image Source : INSTAGRAM

आज शनिवार को कपूर परिवार में जश्न का माहौल है और सितारों का जमावड़ा लगने लगा है। आज रणबीर कपूर और उनके चाचा रणधीर कपूर का जन्मदिन एक साथ है और घर पर पार्टी चल रही है। इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत करना शुरू कर दिया है। वहीं इस पार्टी में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी भी अपने बच्चों के साथ पहुंची हैं। यहां श्लोका के कार से उतरते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया है। श्लोका ने सादा जीन्स और सफेद टॉप पहना हुआ था। इस सादगी को देख उनके फैन्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। यहां कपूर परिवार की जन्मदिन पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है और जल्द ही दूसरे सितारे भी यहां नजर आ सकते हैं। 

करीना कपूर ने भी दिए पोज

रणबीर कपूर और रणधीर कपूर के जन्मदिन पर उनके घर पर पार्टी का माहौल है। इस मौके पर करीना कपूर भी पहुंची हैं। हालांकि करीना के साथ उनके बच्चे नजर नहीं आए हैं। लेकिन करीना ने पैपराजी को देखते ही पोज देना शुरू कर दिए। कार से उतरते ही करीना कपूर ने पैपराजी से कहा कि आप फोटो ले लीजिए और चले जाइये। बता दें कि आज कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। चाचा रणधीर और भतीजे रणबीर दोनों के जन्मदिन की पार्टी चल रही है। इस पार्टी में फिल्मी सितारे पहुंचने लगे हैं। अब देखना होगा कि इस पार्टी अब और कौन नजर आने वाला है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई श्लोका अंबानी की सादगी

वहीं श्लोका अंबानी यहां अपने बच्चों को लेकर पहुंची हैं। श्लोका की सादगी देख फैन्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। श्लोका अक्सर ही अपने परिवार के साथ नजर आती रहती हैं। बीते दिनों अंबानी परिवार एक साथ महाकुंभ में स्नान करने पहुंचा था। यहां श्लोका ने भी अपने बच्चों के साथ मां गंगा की आरती की। श्लोका के साथ उनके पति भी मौजूद रहे। महाकुंभ के स्नान की तस्वीरें भी काफी वायरल रही थीं। अब एक बार फिर श्लोका अंबानी ने अपनी सादगी भरे लुक से फैन्स का दिल जीता है। श्लोका खुद ही बच्चों को संभालते हुए आगे बढ़ गईं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन