1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ambani परिवार में जल्द ही गूंजने वाली है किलकारी, देखिए बेबी शॉवर की अनदेखी तस्वीरें

Ambani परिवार में जल्द ही गूंजने वाली है किलकारी, देखिए बेबी शॉवर की अनदेखी तस्वीरें

 Published : May 23, 2023 07:26 pm IST,  Updated : May 23, 2023 07:26 pm IST

श्लोका मेहता के दोस्तों ने उनके लिए एक ग्रैंड बेबी शावर पार्टी रखी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

akashambani_fc- India TV Hindi
Shloka Mehta Image Source : AKASHAMBANI_FC

अंबानी परिवार में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। बता दें अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता प्रेग्नेंट हैं। वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी और उन्हें मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था। सोशल मीडिया पर उनके बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस फोटो में श्लोका मेहता काफी प्यारी लग रही है। उन्होंने सिर पर फ्लोरल टियारा पहना हुआ है।

Cannes 2023 में रेड कार्पेट पर खून से नहाई महिला, वीडियो देख आप भी होंगे शॉक्ड

'अतरंगी रे' एक्ट्रेस ने पुलिस अधिकारी की ही गाड़ी को पहुंचा दिया नुकसान, जानिए फिर क्या हुआ हाल

बता दें श्लोका मेहता पहले ही एक बेटा की मां हैं, जिसका नाम पृथ्वी है। श्लोका मेहता हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। आकाश अंबानी के साथ उनकी सालों से दोस्ती थी। कुछ दिनों पहले उनका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह NMACC इवेंट में एक खूबसूरत साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। इन फोटोज को आकाश अंबानी के इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस फोटो में श्लोका के सभी खास दोस्त नजर आ रहे हैं। बता दें इस इवेंट में श्लोका मेहता पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं।

Shah rukh Khan: कैंसर पीड़िता मरने से पहले किंग खान के साथ करना चाहती हैं ये काम, गिन रही हैं अपनी जिंदगी के आखिरी दिन

आकाश अंबानी के इंस्टाग्राम फैन पेज ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें श्लोका मेहता के हाथों में कैनवास पेंटिंग भी नजर आ रही है। जो काफी प्यारी लग रही है। 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के ग्रैंड लॉन्च इवेंट की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह गोल्डन कलर की साड़ी  में खुबसूरत लग रही थी। इस इवेंट में श्लोका मेहता अपने पति आकाश व ससुर मुकेश के साथ पहुंची थीं। इस दौरान, मुकेश अपनी बहू का हाथ पकड़कर उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए थे। श्लोका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी कराया था। जिसमें वो टू पीस पहने हुए काफी सुंदर लग रही थी। श्लोका की ये तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन