1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes 2023 में रेड कार्पेट पर खून से नहाई महिला, वीडियो देख आप भी होंगे शॉक्ड

Cannes 2023 में रेड कार्पेट पर खून से नहाई महिला, वीडियो देख आप भी होंगे शॉक्ड

 Published : May 23, 2023 05:34 pm IST,  Updated : May 23, 2023 05:34 pm IST

76वें कान फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेनी झंडे के कलर के कपड़े पहने एक प्रदर्शनकारी महिला ने खुद पर नकली ब्लड डाल लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
Cannes 2023 Image Source : TWITTER

76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूक्रेन के झंडे के रंग में रंगी एक महिला ने खुद पर नकली ब्लड डाल लिया। बता दें सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा हटाए जाने से पहले फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जस्ट फिलिपोट द्वारा फिल्म 'एसाइड' की स्क्रीनिंग के दौरान पलैस डेस फेस्टिवल की सीढ़ियों पर प्रदर्शनकारी ने ये काम किया। 

अक्षय कुमार ने किए केदारनाथ मंदिर के दर्शन, देखिए वीडियो

'अतरंगी रे' एक्ट्रेस ने पुलिस अधिकारी की ही गाड़ी को पहुंचा दिया नुकसान, जानिए फिर क्या हुआ हाल

इस महिला ने पीले और नीले रंग के कपड़े पहने हुए है। महिला पहले रेड कारपेट पर पहुंची और कैमरे की तरफ देखकर स्माइल की और फिर ऐसी हरकत की। सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत उसे सीढ़ियों से नीचे उतारा और उसे वहां से हटा दिया। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस जंग ने यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ था। इस महिला का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। 

 

Anupamaa की बेटी पाखी को छोड़, इस खूबसूरत लड़की के साथ नजर आए अधिक

Bigg Boss 11 फेम और आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, कही ये बड़ी बात

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सरकार से जुड़ी फिल्म कंपनियों के रूसी प्रतिनिधिमंडल पर प्रतिबंध पिछले साल लागू होने के बाद इस साल के समारोह में बना रहेगा। पिछले साल एक यूक्रेनी महिला ने रूसी सेना के खिलाफ नग्न होकर नीले और पीले झंडे के खिलाफ अपने शरीर पर "बलात्कार बंद करो" लिखकर संदेश का खुलासा करते हुए रेड कार्पेट पर विरोध प्रदर्शन किया था। कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल पूरी दुनियाभर से कुछ चयनित हुई फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है और बेस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इसे हर साल फ्रांस के कान्स शहर में ऑर्गनाइज किया जाता है। इसी कड़ी में 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 16 मई से हुआ जोकि 27 मई तक चलेगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन