1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 फेम और आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, कही ये बड़ी बात

Bigg Boss 11 फेम और आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, कही ये बड़ी बात

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Poonam Shukla
 Published : May 22, 2023 09:48 pm IST,  Updated : May 22, 2023 11:05 pm IST

आदित्य सिंह राजपूत ने स्प्लिट्सविला 9 में अपने अभिनय से प्रसिद्धि प्राप्त की थी। इसी बीच उनके दोस्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
Bigg Boss 11 Image Source : TWITTER

एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। बता दें आदित्य बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित मकान में मृत उनका शव बाथरूम में मिला है। पता लगते ही उनके दोस्त और बिल्डिंग का वॉचमैन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी था। इसी बीच उनके एक दोस्त का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। 

Anupamaa की बेटी पाखी को छोड़, इस खूबसूरत लड़की के साथ नजर आए अधिक

बता दें 'बिग बॉस' 11 फेम सब्‍यसाची सतपथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि अचानक से आदित्य की खबर सुनकर बहुत ही दुख हुआ। समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे कैसे हो गया। बहुत से न्यूज में कुछ-कुछ खबर आ रही है। समझ नहीं आ रहा इतनी उम्र में ऐसे कैसे हो क्या। जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है , लेकिन हम सब चीजों को हासिल करने के पीछे भाग रहे हैं। उनके माता-पिता पर क्या बीत रहा होगा पता नहीं। आदित्य  काफी मस्तीखोर इंसान था। उन्होंने कहा यकीन नही हो रहा की आदित्य नहीं रहे।

Priyanka Chopra ने लगाया जीजा Raghav Chadha को तिलक, परिणीति चोपड़ा ने शेयर की खास तस्वीर

Kasautii Zindagii Kay एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी भयानक तस्वीर, देखकर आपके भी खड़े होंगे रोंगटे

आदित्य सिंह राजपूत ने अपनी करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। आदित्य ने क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया था। वह लगभग 300 विज्ञापनों का हिस्सा थे और उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया और लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 और अन्य जैसे टीवी प्रोजेक्ट किए थे। आदित्य सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। काफी समय से एक्टर प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हुए थे। मुंबई के ग्लैमर में आदित्य की खास पहचान थी। वो पार्टियों और पेज 3 इवेंट्स में अक्सर नजर आते थे। आदित्य का परिवार दिल्ली में रहता है। लेकिन काम के कारण आदित्य अंधेरी लोखंडवाला में लश्करिया हाइट्स नाम की इमारत में रूम मेट के साथ रहते थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन