1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की बेटी पाखी को छोड़, इस खूबसूरत लड़की के साथ नजर आए अधिक

Anupamaa की बेटी पाखी को छोड़, इस खूबसूरत लड़की के साथ नजर आए अधिक

 Reported By: IANS Written By: Poonam Shukla
 Published : May 22, 2023 08:59 pm IST,  Updated : May 22, 2023 08:59 pm IST

अधिक की सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह किसी खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं।

ians- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : IANS

'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। जिस कारण फैंस इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसी कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर बना रहता है। हाल ही इस शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी समर की शादी के लिए अनुज और माया वापस शाह हाउस आए हुए है। इसी बीच अधिक की सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह किसी खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें ये खूबसूरत एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस की सौंदर्या शर्मा हैं।  

Priyanka Chopra ने लगाया जीजा Raghav Chadha को तिलक, परिणीति चोपड़ा ने शेयर की खास तस्वीर

फेमस एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन, बाथरूम में मिला शव

बता दें नेहा कक्कड़ और राघव चैतन्य का डुएट गाना 'खूबसूरत' सोमवार को रिलीज हो गया। गाने में एक्टर अधिक मेहता के साथ सौंदर्या शर्मा भी हैं। गाने के बारे में सौंदर्या शर्मा ने कहा, मैं इस शानदार गाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इन खूबसूरत जगहों पर फिल्माने से मुझे 'खूबसूरत' का एहसास हुआ। हर लड़की इस खास को महसूस करना चाहती है और गाना पूरी तरह से इसे दशार्ता है। यह एक सुपर क्यूट लव सांग है और निश्चित रूप से मेरी प्लेलिस्ट में है।

Kasautii Zindagii Kay एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी भयानक तस्वीर, देखकर आपके भी खड़े होंगे रोंगटे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई कहेंगी शो को अलविदा! एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिखाया सच

अधिक मेहता ने कहा, 'खूबसूरत' लोकेशन पर 'खूबसूरत' की शूटिंग करते हुए मैंने और सौंदर्या ने काफी मस्ती की। उम्मीद है कि हमने ऑफ-स्क्रीन जो कम्फर्ट लेवल साझा किया, वह हमारी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में झलकेगा। मैं इस गाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित गाने का संगीत रोहनप्रीत सिंह ने दिया है। गीत राणा सोतल ने लिखा है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन वीडियो ब्रेन्स ने किया है। यह दर्शकों को एक प्रेम कहानी में ले जाता है जो उन्हें उनके पहले प्यार की याद दिलाएगा। एक शांत हिल स्टेशन की पृष्ठभूमि में फिल्माया यह गाना सौंदर्या और अधिक के बीच की केमिस्ट्री को दशार्ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन