1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर करने जा रहीं हैं शादी? खूबसूरत तस्वीरों का अजीब कैप्शन देख फैंस ने पूछा दूल्हे का नाम

श्रद्धा कपूर करने जा रहीं हैं शादी? खूबसूरत तस्वीरों का अजीब कैप्शन देख फैंस ने पूछा दूल्हे का नाम

 Published : Feb 04, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Feb 04, 2024 04:37 pm IST

श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट शेयर करके तलहका मचा दिया है। पोस्ट में 4 तस्वीरें शेयर करके उन्होंने फैंस से पूछा है, 'शादी कर लूं'? जिसके बाद से उनके फैंस लगातार दूल्हे का नाम पूछ रहे हैं।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग के साथ, सिंगिग और हंसमुख स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा के सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। क्योंकि वह आए दिन अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन की झलकियों को यहां शेयर करती रहती हैं। अब, अभिनेत्री ने एक दिलचस्प कैप्शन के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें शादी कर लेनी चाहिए और उनके फैंस इस सवाल के बाद से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

श्रद्धा कपूर ने फैंस को कर दिया हक्का बक्का 

रविवार को श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। सफेद कलर के कढ़ाई वाले सलवार सूट में वह स्वर्ग की अप्सरा जैसी दिख रही हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स से पूछा कि क्या उन्हें शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि वह खूबसूरत दिखती हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं???” अभिनेत्री ने कैप्शन में शरारत वाला इमोजी भी जोड़ा।

देखें ये तस्वीरें...

फैंस हो गए सुपर एक्साइटेड

फिर क्या था जैसे ही श्रद्धा ने पोस्ट डाला फैंस ने कमेंट बॉक्स में प्यार और सवालों की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, “आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहा हूं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम इंतजार कर रहे हैं!" एक तीसरे फैन ने लिखा, “प्लीज करलो, दूल्हा मिल गया क्या?”

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

श्रद्धा बीते साल रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। अब वह साल 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' के मोस्ट अवेटेड सीक्वल, 'स्त्री 2' के लिए तैयार हैं। फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा की वापसी होगी। यह फिल्म 31 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें- 

मौनी रॉय ने किए शिव दर्शन, आदियोगी महादेव का किया जल अभिषेक

उर्मिला मातोंडकर को इस फिल्म से रातोंरात मिला स्टारडम, 17 साल में बनी थीं कमल हासन की हीरोइन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन