1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर को डेब्यू नहीं इस फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी, बॉक्स ऑफिस पर की थी धुआंधार कमाई

श्रद्धा कपूर को डेब्यू नहीं इस फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी, बॉक्स ऑफिस पर की थी धुआंधार कमाई

 Published : Mar 03, 2024 09:00 am IST,  Updated : Mar 03, 2024 09:00 am IST

श्रद्धा कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शक्ति कपूर की बेटी अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं श्रद्धा कपूर को उनकी डेब्यू फिल्म से नहीं बल्कि 'आशिकी 2' से नेम फेम मिला था।

shraddha kapoor birthday- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रद्धा हमेशा फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरों और फनी वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग की वजह से 'स्त्री 2' एक्ट्रेस हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। श्रद्धा कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्हें अपनी डेब्यू नहीं बल्कि दूसरी फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली है। उन्होंने 'एक विलेन', 'आशिकी 2' और 'छिछोरे' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में उनके शानदार किरदार के लिए जाना जाता है।

इस फिल्म से चमकी श्रद्धा कपूर की किस्मत

बॉलीवुड की मल्टी टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। वहीं श्रद्धा कपूर को सबसे ज्यादा नेम फेम उनकी दूसरी फिल्म से मिला था। श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं एक फिल्म से ही श्रद्धा कपूर की किस्मत चमक गई और वो रातों-रात स्टार बन गई। हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' की।

आदित्य कपूर-श्रद्धा कपूर की हिट जोड़ी

श्रद्धा कपूर की तरह ही आदित्य रॉय कपूर के करियर का हाल भी कुछ ऐसा ही था। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जिंदगी में मोहित सुरी की फिल्म 'आशिकी 2' ने चार चांद लगा दिए। 1990 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' की रिलीज के 23 साल बाद एक बार फिर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए धमाका कर दिया। फिल्म 'आशिकी 2' के गाने से लेकर कहानी तक लोगों को आज भी बेहद पसंद है और यही वजह से की जल्द ही सिनेमाघरों में 'आशिकी 3' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। 'आशिकी 2' ने साल 2013 में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म

एक्टिंग के अलावा श्रद्धा कपूर को सिंगिंग का भी शौक है। उन्होंने अपनी फिल्मों में गाने भी गाए हैं, जिसमें 'गलियां', 'फिर भी तुमको चाहूंगी', 'दो जहां' और 'सब तेरा' जैसे गाने शामिल हैं। अब 2024 में श्रद्धा फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म नागिन है। 

ये भी पढ़ें:

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह डांस करते आए नजर, मूव्स से लूटी लाइमलाइट

शाहरुख खान ने सलमान खान और आमिर खान संग किया जबरदस्त डांस, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग में किया धमाल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चारू ने अरमान को बताया नाजायज, अभिरा ने ननंद की बजाई बैंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन