1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रेयस तलपड़े ने फिल्म में ओम के निशान पर मारी लात, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

श्रेयस तलपड़े ने फिल्म में ओम के निशान पर मारी लात, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

 Published : Feb 14, 2023 07:02 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 07:31 pm IST

श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) यूं तो विवादों से दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन इस बार उन्हें 10 साल पुरानी फिल्म के एक एक्शन सीन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।

shreyas talpade- India TV Hindi
shreyas talpade apologizes Image Source : INSTAGRAM/SHREYASTALPADE27

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को उनकी 10 साल पुरानी फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी है। विवादों से दूरी बना के रखने वाले श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को सोशल मीडिया पर उनकी एक फिल्म के सीन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, साल 2012 में आई फिल्म 'कमाल धमाल मालामाल' से श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) का एक सीन वायरल हो रहा है जिसमें वह नाना पाटेकर को रास्ता देने के लिए एक टेम्पो को सामने से लात मारकर रोकते दिख रहे हैं। श्रेयस तलपड़े की लात जिस जगह लगती है वहां ओम लिखा होता है। 

shreyas talpade
Image Source : TWITTER/SHREYASTALPADE1shreyas talpade

वहीं श्रेयस तलपड़े के गले में जीजस का लॉकेट पड़ा है, ऐसे में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सालों पहले रिलीज हुई इस फिल्म के सीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए लोग श्रेयस तलपड़े पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। श्रेयस तलपड़े ने भी देरी न करते हुए ट्विटर पर माफी मांग ली है। श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब कोई शूटिंग कर रहा होता है तो बहुत सारी चीजें दिमाग में चल रही होती हैं, वो भी तब जब हम एक एक्शन सीन कर रहे हों, निर्देशक की जरूरत, समय की कमी और बहुत सी अन्य बातें इनमें शामिल होती हैं।'

श्रेयस तलपड़े ने आगे लिखा, 'वीडियो के बारे में मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में किया गया और मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। मुझे इसे देखना चाहिए था और इसे निर्देशक के ध्यान में लाना चाहिए था। लेकिन फिर भी, मैं कभी जानबूझकर किसी की भावना को आहत नहीं करूंगा और ना ही ऐसा कुछ दोहराऊंगा।' बता दें कि श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के गेटअप के लिए श्रेयस ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन लिया है।

यह भी पढ़ें: जेल में रहकर भी सुकेश चंद्रशेखर पर चढ़ी है प्यार की खुमारी, फिल्मी स्टाइल में वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को किया विश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट का हाल देख भवानी काकू के बदले तेवर, अब सई जोशी की होगी घर वापसी

'लगान' फिल्म के एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन