1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गलत फ्लाइट में मिला सच्चा प्यार, फिर फिल्मी स्टाइल में एक्ट्रेस ने विदेशी लड़के से रचाई शादी, आज ऐसे बिता रही जिंदगी

गलत फ्लाइट में मिला सच्चा प्यार, फिर फिल्मी स्टाइल में एक्ट्रेस ने विदेशी लड़के से रचाई शादी, आज ऐसे बिता रही जिंदगी

 Published : Sep 14, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 05:01 pm IST

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में 'दृश्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने पति संग पहली मुलाकात के बारे में बताया। साथ ही अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे मालदीव के लिए गलत फ्लाइट बुक होने के कारण उनकी पहली मुलाकात एक यॉट पर हुई।

Shriya Saran- India TV Hindi
श्रिया सरन Image Source : INSTAGRAM/@SHRIYA_SARAN1109

हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मिराई' की सफलता का आनंद ले रही श्रिया सरन फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। इस फिल्म में उन्होंने अंबिका प्रजापति का किरदार निभाया था। अब उन्होंने अपने रूसी पति आंद्रेई कोशेव संग पहली मुलाकात और प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की जो एक टेनिस खिलाड़ी हैं। ये पॉपुलर कपल सोशल मीडिया या किसी भी इवेंट में अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता और अक्सर रोमांटिक अंदाज में ही दिखाई देते हैं।

श्रिया सरन-आंद्रेई कोशेव की पहली मुलाकात

हाल ही में एक्ट्रेस द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म 'मिराई' की सफलता का जश्न मनाते दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया कि कैसे मालदीव के लिए गलत फ्लाइट बुक करने की वजह से उनकी पहली मुलाकात आंद्रेई से हुई। श्रिया सरन ने कहा, 'मेरी डाइविंग ट्रिप अप्रैल में थी और मैं मार्च में मालदीव गई थी। जब मैं वहां पहुँची, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी है। मैं अकेली थी और मुझे उस शाम पता चला कि एक खूबसूरत यॉट साउथ से मालदीव जा रही है। उसमें एक डाइविंग बोट थी, इसलिए मैं चली गई। सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा था। मैं डेक पर खड़ी थी, डरी हुई थी क्योंकि मैं बिल्कुल अकेली थी और किसी को नहीं जानती थी। जब मैं मुड़ी तो आंद्रे मेरे पीछे थे... वहीं हमारी पहली मुलाकात हुई।'

दृश्यम में श्रिया को देख डर गए थे आंद्रेई

श्रिया ने इसी शो में आगे बताया कि शुरुआत में उन्हें और आंद्रेई को एक-दूसरे के बारे में कुछ भी पता नहीं था, लेकिन उनका रिश्ता बहुत खूबसूरत था। उन्होंने बताया कि वे डाइविंग करने गए, बातचीत करते रहे और आखिरकार डेटिंग शुरू कर दी। श्रिया सरन ने खुलासा करते हुए कहा, 'कुछ महीने बाद उन्होंने मेरी फिल्म दृश्यम देखी और बहुत डर गए, यह सोचकर कि क्या मैं असल जिंदगी में ऐसी तो नहीं हूं। फिर हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।'

श्रिया सरन ने रूसी भाषा कैसे सीखी

जब कपिल ने पूछा कि क्या श्रिया ने रूसी भाषा सीखी है तो उन्होंने मजाक में कहा कि पहले तो उन्होंने सारे बुरे शब्द सीखे, लेकिन अब अपनी बेटी राधा सरन कोसचीव के साथ वह भाषा अच्छी तरह सीख रही हैं। उन्होंने आगे कहा, 'एंड्री हिंदी अच्छी तरह समझते हैं। खुशकिस्मती से एंड्री भारत आ गए और उन्हें भारतीय कॉमेडी शो बहुत पसंद हैं।' बता दें कि श्रिया ने 2018 में आंद्रेई से शादी की थी।

ये भी पढ़ें-

दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा 'मिराई' का जादू! तेजा सज्जा की फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

श्रिया सरन ने रैंप पर किया कुछ ऐसा, लोग बजाने लगे ताली, हर तरफ हो रही एक्ट्रेस की चर्चा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन