1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने साड़ी में लूटी महफिल, इन तस्वीरों को देख उनके रूमर्ड ब्यॉयफ्रेंड भी हो गए दीवाने

श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने साड़ी में लूटी महफिल, इन तस्वीरों को देख उनके रूमर्ड ब्यॉयफ्रेंड भी हो गए दीवाने

 Published : Nov 07, 2023 07:08 am IST,  Updated : Nov 07, 2023 07:08 am IST

बिग बी की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्में ना करती हो बावजूद इसके वो सुर्खियों में रहती हैंष अभी हाल ही में नव्या ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो अपने कातिलाना लुक से तारीफें बोटरती नजर आ रही हैं।

Navya Naveli Nanda- India TV Hindi
नव्या नवेली को साड़ी में देख कायल हुए उनके रूमर्ड ब्यॉयफ्रेंड Image Source : INSTAGRAM

बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भले ही फिल्मों में कदम ना रखा हो लेकिन बावजूद इसके वो अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। इसी बीच नव्या नवेली नंदा एक बार फिर से चर्चा में छाई हुई हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका लुक है। दरअसल हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में बॉलीवड एक्टर और एक्ट्रेसेज से लेकर इंडस्ट्री के कई और डिजाइनर और मॉडल्सल पहुंचे थे। इस पार्टी में नव्या भी गई थीं,जहां वो अपने लुक से बिजलियां गिराती नजर आईं। 

नव्या ने साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अब हाल ही में नव्या ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की है, जिसमें उनके लुक को देख फैंस अपना दिल हारते नजर आ रहे हैं। नव्या ने अपने इंस्टा पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो रेड कलर की साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। इस लुक में अलग-अलग पोज देकर नव्या अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को घायल कर रही हैं। हर किसी को नव्या नवेली नंदा का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

सिद्धांत चतुवेर्दी ने नव्या के पोस्ट पर लूटाया प्यार

नव्या नवेली नंदा की शेयर की गई इन फोटोज पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक काॅमेंट कर उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। ऐसे में एक और खास खास शक्स ने नव्या की इन तस्वीरों पर लाइक कर इस बात का हिंट दिया है कि उन्हें भी नव्या की ये तस्वीरें काफी पंसद आई है। हम जिस शक्स की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि नव्या के रूमर्ड ब्यॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुवेर्दी है।जिन्होंने नव्या के पोस्ट को लाइक किया है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं नव्या

बता दें  कि ,नव्या, श्वेता बच्चन नंदा और बिसनेसमैन निखिल नंदा की बेटी और अमिताभ और जया बच्चन की पोती हैं। नव्या नवेली नंदा न्यूयॉर्क के एक कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। नव्या अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए इंडस्ट्री में फेमस है । इसके साथ ही वह डिजिटल टेक्नोलॉजी एंज यूएक्स डिजाइन में मेजर हैं। नव्या प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर भी हैं। इसके अलावा नव्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। भले ही नव्या की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। भले ही वो फिल्में ना करती हो लेकिन सोशल मिडिया पर उनके चाहने वाले फैंस की कोई कमी नहीं हैं। यहीं वजह है कि नव्या से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मिडिया पर झट से वायरल हो जाता हैं।

 

ये भी पढ़ें-

मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर संग शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Bigg Boss 17 की अंकिता लोखंडे को बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने किया सपोर्ट, नील भट्ट को लेकर कही ये बात

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने बेटी राहा का कुछ तरह सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन