1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब इस हाल में हैं श्रीनिवास मंधाना

स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब इस हाल में हैं श्रीनिवास मंधाना

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 25, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 11:45 pm IST

स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनका स्वास्थ्य अब पूरी तरह से स्थिर है, लेकिन शादी की नई तारीख पर सबकी नजर बनी हुई है।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी Image Source : INSTAGRAM/@SMRITI_MANDHAN

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी की रस्में 23 नवंबर को पूरी नहीं हो पाईं। उस दिन खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता को दिल का दौरा पड़ा है। बाद में यह भी पता चला कि पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन परिवार वाले फिलहाल कुछ भी साफ-साफ बताने की स्थिति में नहीं हैं। श्रीनिवास मंधाना के अस्पताल में भर्ती होने के कारण शादी टाल दी गई थी। अब उनके ठीक हो जाने के बाद सभी की नजर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई तारीख पर टिक गई है।

स्मृति मंधाना के पिता डिस्चार्ज होने के अब कैसे हैं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को आज, 25 नवंबर की सुबह सर्वहित अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत अब पूरी तरह स्थिर है और किसी भी तरह का खतरा नहीं है। डॉक्टरों द्वारा की गई एंजियोग्राफी में भी किसी तरह का ब्लॉकेज नहीं पाया गया, जिससे मंधाना परिवार ने राहत की सांस ली है और चिंता मुक्त हो गए हैं।

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी पर अपडेट

अब सबकी नजर इस बात पर है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की टली हुई शादी को लेकर परिवार आगे क्या फैसला लेगा। उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद क्या नई शादी की तारीख घोषित होगी। इसको लेकर दोनों परिवारों और प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, अभी तक शादी की नई तारीख या किसी भी अपडेट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

स्मृति के पिता को क्या हुआ था?

स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर (रविवार) को होने वाली थी। घर सज चुका था और मंडप तैयार था। दूसरी ओर मेहमान भी आने भी लगे थे, लेकिन रविवार सुबह नाश्ते के दौरान अचानक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ी। शुरुआत में मामला मामूली लग रहा था, लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत सांगली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह जानकारी स्मृति की मैनेजमेंट टीम के तुहिन मिश्रा ने दी। इसी बीच, पलाश मुच्छल को भी पित्त की समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जिससे विवाह समारोह को टालना पड़ा।

ये भी पढे़ं-

शुभांगी अत्रे ने 10 साल बाद 'भाभीजी घर पर हैं' को कहा अलविदा, शो में लौटेंगी ये हसीना

धर्मेंद्र की ये फिल्म अब नहीं होगी रिलीज, अभिनेता की मौत के बाद अनिल शर्मा का बड़ा बयान

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन