Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पलाश मुच्छल से टली शादी, अब स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम से हटाए सगाई के फोटो-वीडियो, टेंशन में फैंस

पलाश मुच्छल से टली शादी, अब स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम से हटाए सगाई के फोटो-वीडियो, टेंशन में फैंस

स्मृति मंधाना 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। स्मृति के पिता को हार्ट अटैक के बाद शादी टाल दी गई और अब स्मृति ने इंस्टाग्राम से पलाश के साथ सगाई की तस्वीरें भी हटा दी हैं।

Written By: Priya Shukla
Published : Nov 25, 2025 10:08 am IST, Updated : Nov 25, 2025 10:08 am IST
palash muchchal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PALASH_MUCHHAL पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी जोरों पर थी, तभी संगीत नाइट के दौरान स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक की शिकायत हुई और दोनों की शादी स्थगित कर दी गई। हाल ही में पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी टलने की वजह बताते हुए कहा कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन हुई है। लेकिन, अब स्मृति मंधाना ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसके चलते इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि शादी टलने के पीछे कुछ और भी वजह हो सकती है। स्मृति ने इंस्टाग्राम से अपने और पलाश की सगाई और प्रपोजल की तस्वीरें-वीडियो हटाकर सबको हैरान कर दिया है।

स्मृति ने हटाए पलाश संग सगाई के पोस्ट

पलाश मुच्छल ने फिल्मी अंदाज में स्मृति को क्रिकेट के ग्राउंड पर ले जाकर प्रपोज किया था। इसका वीडियो भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं एक अन्य तस्वीर जो स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, उसमें वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। लेकिन, अब स्मृति मंधाना के अकाउंट से ये सभी पोस्ट नदारद हैं। उनकी और पलाश की कुछ तस्वीरें अभी भी उनके इंस्टाग्राम पर हैं, लेकिन सगाई वाले पोस्ट गायब हैं। स्मृति के इस कदम ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है और सब यही पूछ रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं। हालांकि, इस मामले पर अभी दोनों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

पलाश ने फिल्मी अंदाज में स्मृति को किया था प्रपोज

पलाश मुच्छल और स्मृति ने 3 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करते दिखे। पलाश ने घुटनों पर बैठकर स्मृति को अंगूठी पहनाई और उन्हें बड़ा सा फूलों का गुलदस्ता भी दिया। इस प्रपोजल से मंधाना हैरान रह गई थीं और बाद में उन्होंने भी पलाश को अंगूठी पहनाई। हर तरफ इस फिल्मी प्रपोजल के खूब चर्चे हुए और दोनों को हर तरफ से बधाईयां मिलने लगीं। लेकिन, अब स्मृति के इस पोस्ट को हटाने के बाद मामला पेचीदा लगने लगा है। कई यूजर कमेंट करते हुए चिंता भी जाहिर कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी शादी

बता दें, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना महाराष्ट्र के सांगली में 23 नवंबर को शादी करने वाले थे। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हो चुकी थी। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें-वीडियो भी खूब वायरल हुए, जिसमें महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को भी धूम मचाते देखा गया। लेकिन, शादी समारोह से पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच, पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब होने की खबर आई, हालांकि रेगुलर चेकअप के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पलक मुच्छल ने जारी किया बयान

पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी के पोस्टपोन होने की पुष्टि की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'स्मृति के पिता की हेल्थ की वजह से स्मृति और पलाश की शादी रोक दी गई है। हम आप सभी से रिक्वेस्ट करेंगे कि इस सेंसिटिव समय में दोनों परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।'

ये भी पढ़ेंः सनी देओल से 20 साल पहले ही धर्मेंद्र बता चुके थे अपने मुक्के का वजन, बेटे से इतना भारी था ही-मैन का हाथ

दर्द में स्मृति मंधाना, पहले पिता अस्पताल में हुए भर्ती, अब मंगेतर पलाश मुच्छल की भी बिगड़ी तबीयत, टली शादी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement