1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी में बेटे अरहान खान ने दिया सरप्राइज, एक्साइटेड होकर अरबाज खान बनाने लगे वीडियो

शादी में बेटे अरहान खान ने दिया सरप्राइज, एक्साइटेड होकर अरबाज खान बनाने लगे वीडियो

 Published : Dec 25, 2023 11:28 am IST,  Updated : Dec 25, 2023 11:45 am IST

अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने अपने पिता को शादी में उन्हें बहुत प्यारा सरप्राइज दिया, जिसके बाद अरबाज अपने बेटे अरहान की वीडियो बनाने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर अरहान खान का सरप्राइज वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Arbaaz khan, arhaan khan- India TV Hindi
शादी में बेटे अरहान ने अरबाज खान को दिया सरप्राइज Image Source : INSTAGRAM

अरबाज खान-शौरा खान 24 दिसंबर को एक दूजे के हो चुके हैं। कपल ने अर्पिता खान के घर पर शादी की है। अरबाज-शौरा की शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। अरबाज-शौरा की सादी की फोटो और वीडियो कल से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं अरबाज खान-शौरा खान के शादी की कई इनसाइड फोटोज और वीडियो सामने आ रही हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर अरबाज खान के बेटे अरहान खान का एक सरप्राइज वीडियो सामने आया है। अरहान खान ने अपने पापा अरबाज की शादी में सरप्राइज परफॉर्मेंस दी। 

शादी में बेटे अरहान खान ने पिता अरबाज को दिया सरप्राइज

एक्टर अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से निकाह किया है। उनकी शादी में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इन सबके बीच सलमान खान ने अपने भाई की शादी में खूब मस्ती की। अरबाज के वेंडिग फंक्शन से अब उनके बेटे अरहान खान का वीडियो सामने आया है। अरहान खान ने अपने पिता अरबाज खान-शौरा खान को शादी का एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है। अरहान खान ने अरबाज के लिए स्टेज पर पूरे परिवार वालों और सितारों के सामने गिटार बजाया। 

यहां देखें वीडियो-

अरबाज खान की शादी में अरहान का जलवा

अरहान खान का सरप्राइज देख उनके पिता अरबाज खान इतने खुश हो गए की एक्साइटेड होकर वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों पिता और बेटे का प्यार देख अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो के पहले अरहान खान की अरबाज खान-शौरा खान के साथ फोटो और वीडियो सामने आई थीं। 

अरबाज-शौरा की पहली मुलाकात

अरबाज खान ने अपनी पत्नी शौर खान के साथ शादी के बाद पहली रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा, 'अपने प्रियजनों की उपस्थिति में, मैं और मेरी जीवनसाथी ने जिंदगी की एक नई शुरुआत की हैं! हमारे खास दिन पर आपके सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है!' बता दें कि अरबाज और शौरा खान की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी।

ये भी पढ़ें:

अरबाज खान की शादी में सलमान खान ने भाभी शौरा खान के साथ किया डांस, अरहान खान भी थिरकते आए नजर

ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा रोमांस-थ्रिलर का डबल डोज, देखें पूरी लिस्ट

'फाइटर' एक्टर ऋतिक रोशन ने अनिल कपूर की थ्रोबैक फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश, फैंस बोले- 'आज भी इतने हैंडसम...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन