1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूजर ने शादी को लेकर पूछा सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने झल्ला कर दिया ये जवाब

यूजर ने शादी को लेकर पूछा सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने झल्ला कर दिया ये जवाब

 Published : Jan 24, 2022 08:09 am IST,  Updated : Jan 24, 2022 08:09 am IST

सोनाक्षी सिन्हा से एक फैन ने पूछा कि वह इस वक्त क्या कर रही हैं तो उन्होंने बताया कि वह काउच पर वीकेंड में मार्वल मूवीज की सारी फिल्में देख रही हैं।

यूजर ने शादी को लेकर...- India TV Hindi
यूजर ने शादी को लेकर पूछा सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने झल्ला कर दिया ये जवाब Image Source : INST//ASLISONA

सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। उन्हें इंडस्ट्री में लगभग 12 साल हो चुके हैं। सोनाक्षी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ (मुझसे कुछ भी पूछो) सेशन रखा। जहां फैन्स ने उनसे मजेदार सवाल पूछे जिसका अभिनेत्री ने उसी अंदाज में जवाब भी दिया।

सोनाक्षी सिन्हा से एक फैन ने पूछा कि वह इस वक्त क्या कर रही हैं तो उन्होंने बताया कि वह काउच पर वीकेंड में मार्वल मूवीज की सारी फिल्में देख रही हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दिखाया कि वह अभी पांचवें नंबर की फिल्म पर पहुंचीं अगली फिल्म ‘थॉर’ है। एक फैन ने पूछा उनकी पसंदीदा नोज पिन कौन सी है? इसके बाद उन्होंने नोज पिन के साथ अपनी एक फोटो साझा की। 

यूजर ने शादी को लेकर पूछा सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने झल्ला कर दिया ये जवाब
Image Source : INST/ASLISONAयूजर ने शादी को लेकर पूछा सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने झल्ला कर दिया ये जवाब

एक फैन ने पूछा, ‘मैम हर कोई शादी कर रहा है तो आप कब शादी करेंगी?’ सोनाक्षी ने उसे जवाब दिया, हर किसी को कोविड-19 हो रहा है तो क्या मुझे भी होना चाहिए?’

करियर की बात करें तो सोनाक्षी की आखिरी रिलीज भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया है, जिसमें उन्होंने एक जांबाज ग्रामीण महिला का किरदार निभाया था। 1971 युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन