1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर के ससुर हुए 27 करोड़ रुपए की ठगी के शिकार, 9 आरोपी गिरफ्तार

सोनम कपूर के ससुर हुए 27 करोड़ रुपए की ठगी के शिकार, 9 आरोपी गिरफ्तार

 Published : Mar 12, 2022 03:25 pm IST,  Updated : Mar 12, 2022 04:01 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर को करीब 27 करोड़ रुपए की चंपल लगी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

Sonam Kapoor father-in-law Harish Ahuja duped over 27 crore rupees faridabad Police Arrested 9 accus- India TV Hindi
सोनम कपूर और आनंद आहूजा Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • फरीदाबाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई और कईयों को किया गिरफ्तार
  • देश के अलग-अलग राज्यों से आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार
  • एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर की कंपनी के नाम पर की गई ठगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर को करीब 27 करोड़ रुपए की चंपल लगी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।

शुक्रवार की रात फरीदाबाद पुलिस ने जानकारी दी है, सोनमकपूर के ससुर हरीश आहूजा की #शाही_एक्सपोर्ट कंपनी से 27 करोड़ 61 लाख की साइबर ठगी हुई है। इस घटना को अंजाम देने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि, ठगों ने पहले एक फर्जी कंपनी बनाई जिसके सहारे हरीश आहूजा बनकर 27 करोड़ 61लाख के कूपन ठगो ने फर्जी कंपनी में ट्रांसफर कर लिए थे। इस घटना की जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की।

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए देश के राज्यों से गिरफ्तारी की। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को पुलिस ने आरोपियों की जानकारी दी है।

आरोपितों में दिल्ली के मनोज राणा, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार व मनीष कुमार मोगा और रायचूर (कर्नाटक) निवासी गणेश परसुराम व महाराष्ट्र निवासी भूषण किशन ठाकुर , राहुल रघुनाथ (रायगढ़) व संतोष सीताराम (पुणे) शामिल बताए जा रहे हैं। बता दें, 26 जुलाई 2021 को सेक्टर-28 में स्थित इस शाही एक्सपोर्ट कंपनी से आरओएससीटीएल लाइसेंस के जरिये ठगी की शिकायत मिली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन