1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट के सपोर्ट में कूदे सोनू सूद, कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत पर हुई थी ट्रोलिंग, जानें क्या बोले एक्टर

आलिया भट्ट के सपोर्ट में कूदे सोनू सूद, कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत पर हुई थी ट्रोलिंग, जानें क्या बोले एक्टर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 15, 2026 03:13 pm IST,  Updated : May 15, 2026 03:13 pm IST

आलिया भट्ट को हाल ही में ट्रोल्स ने अपने निशाने पर लिया था और उनकी खूब खिंचाई की थी। अब आलिया के सपोर्ट में सोनू सूद भी कूद गए हैं और ट्रोल्स को फटकार लगाई है।

Sonu Sood And Alia Bhatt- India TV Hindi
सोनू सूद और आलिया भट्ट Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@SONUSOOD AND ALIA

बीते दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें आलिया भट्ट को ट्रोल किया गया था। हालांकि कई सेलिब्रिटीज ने ट्रोल्स को भी जोरदार फटकार लगाई थी। अब आलिया भट्ट के समर्थन में सोनू सूद भी कूद गए हैं। सोनू ने अपने एक्स पर आलिया के समर्थन में एक पोस्ट भी शेयर किया है। 

सपोर्ट में कूदे सोनू सूद

शुक्रवार को सोनू ने X पर एक समर्थन संदेश साझा करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे वैश्विक मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय कलाकारों की ऑनलाइन आलोचना करने के बजाय उनका जश्न मनाएं। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में आलिया का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस संदेश को आलिया के खिलाफ हाल ही में हुई ट्रोलिंग से जोड़ दिया। सोनू ने लिखा, 'जब हमारे देश का कोई व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो यह गर्व का क्षण होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढने का कारण।' उन्होंने आगे कहा, 'हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता की आवश्यकता नहीं होती है। वहां खड़े होने, अपनी कला का प्रतिनिधित्व करने और गरिमा के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने का साहस अपने आप में एक उपलब्धि है।'  अपने संदेश के अंत में अभिनेता ने लिखा, 'ट्रोलिंग की आदी इस दुनिया में, प्रोत्साहन का रास्ता चुनो। क्योंकि जो लोग अपने सपनों को साकार करने में व्यस्त हैं, उनके पास दूसरों को नीचा दिखाने का समय नहीं होता। चमकते रहो, मेरे दोस्त। सही लोगों ने तुम्हारी चमक देखी है।'

अली गोनी ने भी किया था सपोर्ट

इससे पहले अभिनेता अली गोनी ने भी आलिया का बचाव करते हुए उनकी आलोचना की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह दुखद है जब हमारे ही लोग किसी ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं जिसने भारत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए इतनी मेहनत की है। आलिया भट्ट ने उन ऊंचाइयों को छुआ है जिनका कई लोग सिर्फ सपना देखते हैं, और उन्होंने कान्स में हमारे देश का प्रतिनिधित्व गरिमा और गर्व के साथ किया।' इस बीच आलिया ने सोशल मीडिया पर सीधे एक ट्रोल को जवाब दिया। बुधवार को उन्होंने कान्स में अपने आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन लुक का एक वीडियो साझा किया। बता दें कि कान्स फेस्टिवल में अब तक आलिया का जलवा देखने को मिला है और उन्हें लक्मी ब्रांड ने अपना एंबेसडर बनाया था। जिसके बाद आलिया के होर्डिंग भी शहर में देखने को मिले थे।

ये भी पढ़ें- 'मुझे किसी ने देखा तक नहीं', रजनीकांत की स्पीच हो रही वायरल, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर बोले थे एक्टर

लो खत्म हुआ इंतजार, खुलने वाला है कॉमेडी का पिटारा, वेलकम टू द जंगल का टीजर हुआ रिलीज, 30 से ज्यादा एक्टर्स मचा रहे धमाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन