1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonu Sood के फैंस ने ऐसे दिखाया प्यार, 1.17 लाख वर्ग फुट की जगह में बना दिया स्टार का चेहरा

Sonu Sood के फैंस ने ऐसे दिखाया प्यार, 1.17 लाख वर्ग फुट की जगह में बना दिया स्टार का चेहरा

 Published : Aug 08, 2023 08:02 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 08:02 pm IST

Sonu Sood pop art: सोनू सूद के फैंस ने उन्‍हें कितना पसंद करते हैं ये बात आप एक पेंटिंग को देखकर समझ सकते हैं जो 1.17 लाख वर्ग फुट में बनाई गई है।

Sonu Sood - India TV Hindi
Sonu Sood Image Source : INSTAGRAM

Sonu Sood pop art: कोरोना महामारी ने हम सभी को जितना परेशान किया उतना ही इस बुरे दौर ने हमारे आसपास के रियल हीरोज की पहचान भी कराई। बॉलीवुड स्टार सोनू सूद इस दौर में अपने कामों से लोगों के बीच मसीहा बनकर उभरे और उस दौर में शुरू हुआ मदद करने का सिलसिला आज भी जारी है। इस स्टार को उनके फैंस ने अब एक अलग अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। जी हां! सोनू सूद के फैंस ने उन्‍हें एक यादगार तोहफा दिया है। 

कहां बनी है ये कालाकृति 

कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने मिलकर एक विशाल पॉप कलाकृति से अभिनेता को सम्मानित किया। 1.17 लाख वर्ग फुट में फैली यह पॉप कलाकृति पंजाब के मोगा जिले के अजीतवाल गांव में बनाई गई है। यह कलाकृति सोनू की रचनात्मक प्रतिभा और उनके मानवीय प्रयासों की पहचान है।

Sonu Sood
Image Source : INSTAGRAMSonu Sood

किसने बनाया ये आर्ट 

सोनू ने मानवता का परिचय देते हुए कोविड-19 महामारी के समय आगे बढ़कर लोगों की मदद की। उन्‍होंने ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में प्रवेश के संकट के साथ-साथ वैक्सीन शॉट्स को लेकर भी लोगों की काफी मदद की। यह कलाकृति टीम इंडियन क्रिएटिव यूनिटी ने बनाई है, जो कुशल कलाकारों और कारीगरों की एक सामूहिक इकाई है।

इस फिल्म में आएंगे नजर 

अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से कलाकारों का उद्देश्य न केवल अभिनेता की सिनेमाई यात्रा बल्कि संकट के समय में उनके कई मानवीय प्रयासों को भी शामिल करना था। सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज: कर्म या कांड' के होस्ट के रूप में अपनी प्रतिभा से दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इन दिनों सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें अभिनेता एक्शन अवतार में दिखेंगे।

रजनीकांत की 'जेलर' ने दी 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' को मात, एडवांस बुकिंग में दिखा थलाइवा का जलवा

सीमा हैदर और अंजू की जिंदगी पर बनेंगी फिल्में, जानिए क्या होंगे दोनों के टाइटल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन